Posts

Gurugram के निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला से रेप, वेंटिलेटर पर है पीड़िता

Image
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में स्थित गुरुग्राम ( Gurugram ) के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मिलने पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पीड़िता वेंटिलेटर पर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद पीड़िता ने बताई ये बात इस घटना के बारे में एसीपी गुरुग्राम उषा कुंडू ने बताया है कि रेप की जानकारी मिलने के बाद सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है। पीड़िता इस समय बयान देने की स्थिति में नहीं है। थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में टीबी की बीमारी से पीड़ित एक 21 वर्षीय युवती को भर्ती कराया गया था। युवती की हालत नाजुक होने की वजह से उसे आईसीयू में रखा गया था। वह वेंटिलेटर पर अर्धचेतन अवस्था में थी तभी उसके साथ रेप किया गया। इस बात का खुलासा मंगलवार को होश में आने पर युवती ने अपने पिता को लिखकर बताई। पुलिस ने बताया कि परिवार को लगता है कि यह घटना 21 से 27...

Bihar: मुंगेर गोलीकांड के विरोध में शहर बंद, गुस्साए लोगों ने फूंका थाना 

Image
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा कम होता नजर नहीं आ रहा है। इस घटना में युवकों पर हुई लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के विरोध में गुरुवारों को शहर भर के बाजार बंद रहे। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने सुबह से ही बाजार में दुकानों को बंद रखने की अपील की। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।  Bihar: Unidentified persons cause arson at SDO & SP office in Munger, setting several vehicles on fire & damaging office The mob was protesting against a man's death during firing incident on Oct 26 at the time of Goddess Durga immersion & demanded action against Munger SP & SDO pic.twitter.com/0VFC7nIMfi — ANI (@ANI) October 29, 2020 गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन म...

दो भाईयों ने मिलकर कर दी बुजुर्ग की हत्या - अरी के सुकला गांव की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Image
डिजिटल डेस्क  सिवनी । अरी थाना के सुकला गांव में मंगलवार की रात दो सगे भाईयों ने मिलकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या की वजह घर के सामने से आने जाने की बात को लेकर चली आ रही रंजिश थी। सुकला गांव में 10 दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है। ये है मामला सुकला निवासी 65 वर्षीय सहारुलाल मर्सकोले के पड़ोस में राजकुमार धुर्वे (35) और उसका छोटा भाई शिवकुमार धुर्वे (30) रहते हैं। मंगलवार की रात में सहारू रोजाना की तरह राजकुमार के घर के सामने से जा रहा था। रास्ते से न आने जाने की बात को लेकर  दोनों भाईयों का विवाद सहारू के साथ हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने मिलकर लाठियों से सहारू को पीटना शुरु कर दिया। सिर में गहरी चोट से मौके पर ही सहारु की मौत हो गई। सालों से चला आ रहा था विवाद अरी थाना प्रभारी देवेंद्र उईके ने बताया कि आरोपी राजकुमार व उसके भाई शिवकुमार का सहारु के साथ सालों से विवाद चला आ रहा था। दोनों के बीच विवाद इसी बात को लेकर था कि सहारु उनके ...

सागौन की लकड़ी सहित दो धराए - मोटरसाइकल से हो रही थी चोरी

Image
डिजिटल डेस्क  सिवनी । जिले में कोरोना काल में अवैध रूप से लकड़ी कटाई की शिकायतें काफी बढ़ गई हैं। जिले के लगभग हर क्षेत्र में लकड़ी की अवैध रूप से कटाई की जा रही है और कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति हो रही है। ताजा मामला केवलारी वन परिक्षेत्र का है जहां विभाग के अमले ने दो लोगों को आठ नग लकड़ी के साथ पकड़ा है।  रात को केवलारी के दूधिया इलाके में कुम्हड़ा बीट में ल$कड़ी काटे जाने की मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद विभाग ने सामूहिक गश्ती दल ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को बाइक में सागौन का अवैध परिवहन करते पकड़ा। दल ने रिजवान पिता माबूद खान (26) निवासी टिकारी थाना कान्हीवाड़ा और रज्जू ठाकुर पिता दल्लू ठाकुर (34) निवासी झगरा थाना केवलारी को पकड़ा गया। मौके पर आठ नग बाइक्स बरामद हुईं लेकिन बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से दो नग चरपट और छह नग ल_े अलग-अलग मोटरसाइकल में बंधे हुए पकड़े गए।   . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Two raids including teak wood - motorcycle was stolen ...

बिहार : मुंगेर में फिर भड़का लोगों का आक्रोश, एसपी कार्यालय में तोड़फोड़, थाने पर हमला

Image
मुंगेर (बिहार), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर में दशहरे के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को लोगों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा और लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में युवक की जान गई। आक्रोशित लोग पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आक्रोशित भीड़ गुरुवार को सड़कों पर उतर गई और वासुदेवपुर आउटपोस्ट (ओपी) तथा पूरबसराय ओपी पर पथराव किया और आग लगा दी। वासुदेवपुर ओपी में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि 150 से 200 लोगों ने अचानक थाने पर पथराव कर हमला कर दिया और आग लगा दी। उन्होंने बताया किसी तरह हम लोगोें ने जान बचाई। आक्रोशित लोगों ने थाने में लगे वाहनों को भी फूंक दिया। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आवास में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में दशहरा के मौके पर दु...

पान की दुकान में युवक पर जानलेवा हमला - युवक की हालत गंभीर, मेडिकल में इलाज जारी

Image
डिजिटल डेस्क जबलपुर । गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित कुदबारी में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से पेट, सीने व जाँघ में  जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किय गया है। सूत्रों के अनुसार कारखेड़ा कटंगी निवासी गौरव पटैल उम्र 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुदवारी में उसकी मोबाइल की दुकान है। बीती रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। कुदवारी के पास उसे आनंद कुशवाहा ने रोका और पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आपसी बुराई पर प्राणघातक हमला- शहपुरा, स्टेशन रोड निवासी अभिषेक सिंह राजपूत 27 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि वह नगर परिषद शहपुरा में दैवेभो कर्मचारी है। 28 सितम्बर को  वह ड्यूटी पर था, तभी दोपहर लगभग 2 बजे कैथरा मोहल्ला निवासी चेतन सिंह आया और गाली-गलौज करते हुये लाठी से हमला कर दिया। उसका आरोप था कि  तूने मेरे भाई जित्तू को नौकरी से निकलवाया है और वेतन कटवाया है। आवाज सुनकर लोग बचाने आए तो वह भाग गया। उसके साथ ही वह ...

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से शेयर ट्रेडिंग के आरोप में अजय ओबेरॉय गिरफ्तार

Image
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से शेयर ट्रेडिंग के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा ने एक शेयर ट्रेडर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है। 18.50 करोड़ नुकसान पहुंने का आरोप जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से एक्सपोनेंशियल फाइनेंशयल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अजय ओबेरॉय पर कारोबारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस बात की शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय ओबेरॉय को गिरफ्तार कर लिया है। अजय ओबोरॉय पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी और पारिवारिक खातों में अवैध और गैर कानूनी तरीके से शेयर ट्रेडिंग की है। अवैध ट्रेडिंग की वजह से एक्सपोनेंशियल फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट को 18.50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस बात की शिकायत कंपनी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से की थी। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eaEwwe

मुंगेर में फिर बवालः गोलीकांड पर गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना, EC ने तत्काल हटाए DM और SP

Image
नई दिल्ली। मुंगेर ( Munger Violence ) में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार एक बार फिर इस गोलीकांड की गूंज सुनाई दी। गुस्साए लोगों ने गुरुवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद थाने में आग लगा दी। इस हिंसक घटना के बाद निर्वाचन आयोग भी हरकत में आया है बड़ी कार्यवाही करते हुए मुंगेर के डीएम और एसपी को तुरंत हटाने के निर्देश दे डाले। यही नहीं मगध प्रमंडल के कमिश्‍नर को मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर कही ये बात बंद रहे शहरभर के बाजार प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को शहर भर के बाजार बंद रहे। इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में कई सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। बंद की अपील के बीच घटना के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा। थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त ...

डेढ़ लाख के इनामी गौरी यादव गैंग के  डकैत ने दिखाए अड्डे , बताए मददगारों के नाम - पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

Image
डिजिटल डेस्क सतना। मझगवां थाना क्षेत्र के जिल्लहा जंगल से गिरफ्तार किए गए डेढ़ लाख के इनामी गैंग लीडर गौरी यादव के साथी रामजी उर्फ भइला यादव पुत्र रामकृपाल 52 वर्ष निवासी ऊंचामार के जरिए गिरोह की कमजोरी और ताकत का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड मंजूर करा ली है। इसी सिलसिले में बुधवार को थाना प्रभारी ओपी चोगड़े ने कड़ी सुरक्षा के बीच 5 हजार के इनामी डकैत रामजी को साथ लेकर जंगल की खाक छानी। आरोपी उन्हें कोठरिया, पड़मनिया और थरपहाड़ के जंगलों में ऐसे स्थानों पर ले गया जहां गिरोह आकर पनाह लेता था। इसके अलावा मझगवां, बरौंधा और नयागांव थाना क्षेत्र में गौरी गिरोह को खाना-पानी समेत किसी भी तरह की मदद पहुंचाने वाले दर्जन भर लोगों के नाम भी उगल दिए, जिसके बाद पुलिस ने पनाहगाहो को चिन्हित करने के साथ ही मदद करने वालों की कुंडली बनानी शुरु कर दी है। आने वाले दिनों में कई संरक्षण दाता सलाखों के पीछे पहुंचाए जा सकते हैं। गिरफ्त में आए बदमाश ने यह भी बताया कि आखिरी बार जून महीने में गौरी यादव अपनी गैंग के साथ मझगवां क्षेत्र में आया था। गौरतलब है कि इनामी डकैत राम...

बड़ा खुलासा: जेईई (मेन्स) में 99.8% लाने वाले टॉपर ने दूसरे से दिलाई परीक्षा!

Image
from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/3kCFOlS

इस बड़े सिंगर को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर हवाई फायरिंग

Image
नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। फेमस हरियाणी सिंगर सुमित गोस्वामी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं उनके घर के बाहर हवाई फायरिंग भी हुई है। फायरिंग करने वाले युवकों की एक वीडियो वायरल हो गई है। वहीं, पुलिस ने इस घटना में शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सिंगर को जान से मारने की धमकी जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने सिंगर सुमित गोस्वामी के घर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। फायरिंग करने वाले युवकों का कहना है कि वह एक महीने पहले सुसाइड कर चुके सिंगर के जानकार हैं। इस दौरान युवकों ने सिंगर को जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, सिंगर के भाई अजीत ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। सुमित ने कहा कि उसके भाई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, आजीत ने कार का नंबर भी नोट कर पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G78FQf

टेरर फंडिंग केस: दिल्ली से श्रीनगर तक एनआईए ने एनजीओ में छापेमारी

Image
नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में एनजीओ पर आरोप लगने के बाद एनआईए और ज्यादा सख्त हो गई है। टीम ने दिल्ली से श्रीनगर तक 9 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवार्ठ की शुरू कर दी है। बुधवार को भी एनआईए की टीम की ओर से 10 इलाकों में छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार एनआईए की ओर से एनजीओ पर आईपीसी की धारा 124ए यानी राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया है। वहीं एनआईए ने यूएपीए कानून की धारा 17, 18, 22ए, 22सी, 38, 39 और 40 लगाई है। जानकारी के अनुसार एनआईए ने बुधवार को जिन एनजीओ पर छापेमारी की उसमें यूरोप और पाकिस्तान की ओर से फंडिंग की गई है। जानकारी के अनुसार 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एनजीओ फलाह ए इंसानियत के जरिए जम्मू कश्मीर में आए रुपयों से स्थानीय लोगों ने देश के कई शहरों में प्रॉपर्टीज भी खरीदीं। अब इन लोगों से एनआईए पूछताछ करेगी। एनआईए की ओर से बुधवार को जम्मू कश्मीर और बेंगलुरु में 10 जगहों पर एनजीओ के जरिए टेरर फंडिंग के मामले में बड़ा क्रैकडाउन किया था। जिन एनजीओ पर कल छापेमारी हुई थी, वह जेकेसीसीएस, एपीडीपीके, अथरोट और जीके ट्रस्ट शामिल हैं। from Patrika : India's Leading Hindi...

Nikita Murder Case: पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा शख्स, दर्जनों छापेमारी के बाद मिली कामयाबी

Image
नई दिल्ली। हरियाणा ( Haryana ) के बल्लभगढ़ में 21 वर्षीय लड़की निकिता तोमर की हत्या ( Nikita Murder Case ) के मामले पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी लगा है। इस मामले में ये अब तक की तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस ने अजरू नाम के शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अजरू ने ही हत्या कांड के मुख्य आरोपी तौसिफ को पिस्टल मुहैया कराई थी। हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में दर्जनों जगहों पर छापेमारी के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार में दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए बीजेपी ने झोंकी अपनी ताकत, आधा दर्जन से ज्यादा स्टार करेंगे प्रचार आपको बता दें कि निकिता तोमर को उस वक्त दिन-दहाड़े बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया गया था, जब वो अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोपियों ने पहले निकिता को अगवा करने की कोशिश की थी, लेकिन जब वो गाड़ी में नहीं बैठी तो उन्होंने सरेआम उसकी हत्या कर डाली। जिस हथियार से निकिता की हत्या की गई थी वो पिस्टर मुख्य आरोपी तौसिफ को अजरू ने ही मुहैया करवाया था। जिसे अब हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31R...

Crime Story: अपने ही परिवार की खूनी इंजीनियरिंग

नशे की लत इंसान के सोचने समझने की शक्ति ही नहीं छीनती, बल्कि उसे अपना गुलाम भी बना लेती है. नशे की लत में डूबा इंसान कभीकभी ऐसे खतरनाक कदम उठा लेता है, जिस के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ सुमित के साथ भी हुआ.सुमित गाजियाबाद के इंदिरापुरम ज्ञानखंड-4 में अपने परिवार के साथ टू बैडरूम फ्लैट में रहता था. परिवार में उस की पत्नी अंशुबाला के अलावा 3 बच्चे थे. बच्चों में बड़े बेटे प्रथमेश के बाद 4 साल के 2 जुड़वां बच्चे आकृति और आरव थे. प्रथमेश रिवेरा पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ रहा था. जबकि उस की पत्नी अंशुबाला इंदिरापुरम के मदर्स प्राइड स्कूल में टीचर थी. दोनों जुड़वां बच्चे इसी स्कूल में मां अंशु के साथ पढ़ने जाते थे. स्कूल से लौटने के बाद अंशुबाला घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी. बिहार के सारण जिले के गांव अंजनी मकेर के रहने वाले बी.एन. सिंह सेना से रिटायर हो चुके थे. उन्होंने सन 2011 में बेटी अंशुबाला उर्फ पूजा की शादी झारखंड के सिंहभूम के गांव आदित्यपुर के रहने वाले सुमित के साथ की थी. सुमित ने बीटेक कर रखा था. ये भी पढ़ें- Crime Story: अंजाम-ए-साजिश सुमित के पित...

बल्लभगढ़ केस में फरीदाबाद पुलिस ने तीसरे शख्स को गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

Image
नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस को बल्लभगढ़ केस में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस केस में एक तीसरे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने हत्या के इस्तेमाल में ली जाने वाली पिस्टल मुहैया कराई थी। पुलिस ने उस देसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कॉलेज के सामने एक अपहरण का विरोध करने पर एक यूवती का मर्डर कर दिया गया था। जिसके विरोध में हरियाणा की सड़कों पर विरोध शुरू हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय महिला के मर्डर में शामिल तीसरे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स का नाम अजरू है। जिसे नूंह से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नूंह में दर्जनों जगहों पर छापेमारी कर इस अजरू को गिरफ्तार किया जा सका है। इसके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है। इसी ने मुख्य आरोपी तौफीस को देसी पिस्टल मुहैया कराई थी। इस मामले में पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि बुधवार को फरीदाबाद के सांसद ने बताया कि पीडि़त परिवार की एसआईटी जांच की मांग को मान लिया गया है। जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर इस मामले में आरोपियों को सजा द...

तेंदुए की खाल के साथ तीन लोग गिरफ्तार, करने जा रहे थे यह काम

Image
नई दिल्ली। देश में जानवरों की तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तेंदुआ, शेर, चीता आदि की खालों को तस्करों को पकड़कर जब्त किया जा रहा है। नया मामला असम में सामने आया है। जहां तीन लोगों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है। उनके पूरे गैंग और इस खाल को कहां पर ले जाया जा रहा था। पूरी जानकारी के बारे में बाद में खबर देने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार असम राज्य के गिंगिया पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास तेंदुए की खाल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा तीनों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिश्वनाथ वन्यजीव प्रभाग के एक क्षेत्र से तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभी उन लोगों से पूछताछ का दौर जारी है। जल्द ही पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oDm18g

तेलंगानाः लिव-इन पार्टनर की हत्या छिपाने के लिए आठ का कत्ल, अदालत ने मौत की सजा

Image
हैदराबाद। नौ प्रवासी श्रमिकों की हत्या करने के दोषी बिहार के एक शख्स संजय कुमार यादव को तेलंगाना के वारंगल जिले की एक अदालत ने बुधवार को मौत की सजा ( death penalty ) सुनाई। संजय पर आरोप था कि उसने प्रवासी श्रमिकों के खाने में नींद की गोलियां मिला दी और फिर उन्हें कुएं में फेंककर हत्या कर दी थी। Unlock 6.0 में किन स्थानों पर लॉकडाउन लागू रहेगा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों-कॉलेजों को भी छूट पर नियम जारी कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान घटी इस घटना के पांच महीने बाद अब अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट ने इन हत्याओं के लिए संजय कुमार यादव (24) को दोषी पाया और उसे मौत की सजा सुना दी। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि संजय ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप रहने वाली में युवती की भी हत्या कर दी थी। इसके बाद अपने गुनाह छिपाने के लिए संजय ने बीते 20 मई को वारंगल के नजदीक गोरेकुंटा गांव में श्रमिकों को कुएं में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने 25 मई को संजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में संजय ने नींद की गोलियां खाने में देकर एक ही परिवार के छह सदस्यों स...

पहचान छिपाकर 2 साल तक किया युवती का यौन शोषण - गर्र्भवती होने पर ठुकराया, आरोपी गिरफ्तार 

Image
डिजिटल डेस्क सतना। पहचान छिपाकर 2 साल तक युवती का यौन शोषण करने और दहेज प्रताडऩा के आरोपी को मैहर पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिराज अहमद पुत्र सरवर अहमद 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ने अपना असली नाम छिपाकर एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और भगाकर मैहर ले आया, जहां दो वर्ष तक पत्नी की तरह रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए मारपीट शुरु कर दी,उसने महिला पर दहेज लाने का भी दबाव बनाया। अंतत: पीडि़ता ने आरोपी की प्रताडऩा की शिकायत थाने में की तो जांच के पश्चात आईपीसी की धारा 376, 498 ए, 417, 323, 506 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत कायमी कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चचेरी बहनों से छेडख़ानी पर तीन के खिलाफ एफआईआर मैहर में ही चचेरी बहनों से छेडख़ानी करने पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। टीआई डीपी सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम को दो लड़कियां बाजार जा रही थी,तब नगर में किला के दक्षिण दरवाजा क...

 अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत, 8 घायल

Image
डिजिटल डेस्क सतना। जिले में 24 घंटे के भीतर 5 अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई, वहीं 8 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।  केस -1 मैहर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ी निवासी 4 युवक रविवार रात को लगभग साढ़े 10 बजे बाइक क्रमांक एमपी 19 एमएल 8481 पर सवार होकर इटमा की तरफ से गांव लौट रहे थे, इस दौरान रिलांयस फैक्ट्री मोड़ पर ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए - 7508 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत चारों लोग उछलकर दूर जा गिरे। इस हादसे में सुनील पटेल पुत्र रामजी 22 वर्ष और सतीश पटेल पुत्र स्व.श्यामलाल पटेल 22 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अतुल पटेल 21 वर्ष और सुधीर पटेल 20 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। केस -2 मैहर थाना क्षेत्र में ही मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कटिया कला के पास मैहर से सीधी जा रही बोलेरो ...

झाड़ फूक के नाम पर पिटाई करने का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Image
बालिका से बरबरता का वीडियो वायरल होते ही सीएम शिवराज सिंह ने लिया संज्ञान डिजिटल डेस्क सतना। रामनगर थाना क्षेत्र के नादो गांव में भूत-प्रेत भगाने के नाम पर दुर्गा प्रतिमा के सामने तथाकथित पंडा के द्वारा बालिका की बेदम पिटाई करने का वीडियो वायरल होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर घटना की कड़ी निंदा करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तब एसपी ने टीआई विद्याधर पांडेय को फौरन गांव के लिए रवाना कर दिया, जिन्होंने आरोपी ईश्वरदीन गुप्ता पुत्र रामलाल गुप्ता 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं पीडि़त बालिका को उपचार के अस्पताल ले गए। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342,323, 508 एवं जेजे एक्ट 2015 की धारा 75 के तहत कायमी कर आरोपी को मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  ठीक नहीं थी पीडि़त की दिमागी हालत  जांच में यह बात सामने आई कि पीडि़त किशोरी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती,जिसके कारण परिजन उसे दुर्गा पंडाल में पंडा के पास ले गए, जहां आरोपी ने भूत-प्रेत का साया बताकर इलाज के नाम पर उसके साथ...