दो भाईयों ने मिलकर कर दी बुजुर्ग की हत्या - अरी के सुकला गांव की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  सिवनी । अरी थाना के सुकला गांव में मंगलवार की रात दो सगे भाईयों ने मिलकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या की वजह घर के सामने से आने जाने की बात को लेकर चली आ रही रंजिश थी। सुकला गांव में 10 दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है।
ये है मामला
सुकला निवासी 65 वर्षीय सहारुलाल मर्सकोले के पड़ोस में राजकुमार धुर्वे (35) और उसका छोटा भाई शिवकुमार धुर्वे (30) रहते हैं। मंगलवार की रात में सहारू रोजाना की तरह राजकुमार के घर के सामने से जा रहा था। रास्ते से न आने जाने की बात को लेकर  दोनों भाईयों का विवाद सहारू के साथ हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने मिलकर लाठियों से सहारू को पीटना शुरु कर दिया। सिर में गहरी चोट से मौके पर ही सहारु की मौत हो गई।
सालों से चला आ रहा था विवाद
अरी थाना प्रभारी देवेंद्र उईके ने बताया कि आरोपी राजकुमार व उसके भाई शिवकुमार का सहारु के साथ सालों से विवाद चला आ रहा था। दोनों के बीच विवाद इसी बात को लेकर था कि सहारु उनके घर के सामने से न जाए। शराब पीकर भी विवाद हुए थे। घटना के बाद आरोपी गांव के जंगल में छिप गए थे जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
इनका कहना है
पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग की हत्या की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
कुमार प्रतीक, एसपी, सिवनी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Two brothers together killed an elderly person - Sukla village in Ari, the accused arrested
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34B8MNm

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई