इस बड़े सिंगर को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर हवाई फायरिंग

नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। फेमस हरियाणी सिंगर सुमित गोस्वामी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं उनके घर के बाहर हवाई फायरिंग भी हुई है। फायरिंग करने वाले युवकों की एक वीडियो वायरल हो गई है। वहीं, पुलिस ने इस घटना में शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सिंगर को जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने सिंगर सुमित गोस्वामी के घर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। फायरिंग करने वाले युवकों का कहना है कि वह एक महीने पहले सुसाइड कर चुके सिंगर के जानकार हैं। इस दौरान युवकों ने सिंगर को जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, सिंगर के भाई अजीत ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। सुमित ने कहा कि उसके भाई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, आजीत ने कार का नंबर भी नोट कर पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G78FQf

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई