Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से शेयर ट्रेडिंग के आरोप में अजय ओबेरॉय गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से शेयर ट्रेडिंग के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा ने एक शेयर ट्रेडर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

18.50 करोड़ नुकसान पहुंने का आरोप

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से एक्सपोनेंशियल फाइनेंशयल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अजय ओबेरॉय पर कारोबारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस बात की शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय ओबेरॉय को गिरफ्तार कर लिया है। अजय ओबोरॉय पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी और पारिवारिक खातों में अवैध और गैर कानूनी तरीके से शेयर ट्रेडिंग की है।

अवैध ट्रेडिंग की वजह से एक्सपोनेंशियल फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट को 18.50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस बात की शिकायत कंपनी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eaEwwe

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई