तेंदुए की खाल के साथ तीन लोग गिरफ्तार, करने जा रहे थे यह काम

नई दिल्ली। देश में जानवरों की तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तेंदुआ, शेर, चीता आदि की खालों को तस्करों को पकड़कर जब्त किया जा रहा है। नया मामला असम में सामने आया है। जहां तीन लोगों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है। उनके पूरे गैंग और इस खाल को कहां पर ले जाया जा रहा था। पूरी जानकारी के बारे में बाद में खबर देने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार असम राज्य के गिंगिया पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास तेंदुए की खाल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा तीनों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिश्वनाथ वन्यजीव प्रभाग के एक क्षेत्र से तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभी उन लोगों से पूछताछ का दौर जारी है। जल्द ही पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oDm18g

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई