बल्लभगढ़ केस में फरीदाबाद पुलिस ने तीसरे शख्स को गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस को बल्लभगढ़ केस में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस केस में एक तीसरे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने हत्या के इस्तेमाल में ली जाने वाली पिस्टल मुहैया कराई थी। पुलिस ने उस देसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कॉलेज के सामने एक अपहरण का विरोध करने पर एक यूवती का मर्डर कर दिया गया था। जिसके विरोध में हरियाणा की सड़कों पर विरोध शुरू हो गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय महिला के मर्डर में शामिल तीसरे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स का नाम अजरू है। जिसे नूंह से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नूंह में दर्जनों जगहों पर छापेमारी कर इस अजरू को गिरफ्तार किया जा सका है। इसके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है। इसी ने मुख्य आरोपी तौफीस को देसी पिस्टल मुहैया कराई थी। इस मामले में पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि बुधवार को फरीदाबाद के सांसद ने बताया कि पीडि़त परिवार की एसआईटी जांच की मांग को मान लिया गया है। जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HAYjsV

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई