डेढ़ लाख के इनामी गौरी यादव गैंग के डकैत ने दिखाए अड्डे , बताए मददगारों के नाम - पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान
डिजिटल डेस्क सतना। मझगवां थाना क्षेत्र के जिल्लहा जंगल से गिरफ्तार किए गए डेढ़ लाख के इनामी गैंग लीडर गौरी यादव के साथी रामजी उर्फ भइला यादव पुत्र रामकृपाल 52 वर्ष निवासी ऊंचामार के जरिए गिरोह की कमजोरी और ताकत का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड मंजूर करा ली है। इसी सिलसिले में बुधवार को थाना प्रभारी ओपी चोगड़े ने कड़ी सुरक्षा के बीच 5 हजार के इनामी डकैत रामजी को साथ लेकर जंगल की खाक छानी। आरोपी उन्हें कोठरिया, पड़मनिया और थरपहाड़ के जंगलों में ऐसे स्थानों पर ले गया जहां गिरोह आकर पनाह लेता था। इसके अलावा मझगवां, बरौंधा और नयागांव थाना क्षेत्र में गौरी गिरोह को खाना-पानी समेत किसी भी तरह की मदद पहुंचाने वाले दर्जन भर लोगों के नाम भी उगल दिए, जिसके बाद पुलिस ने पनाहगाहो को चिन्हित करने के साथ ही मदद करने वालों की कुंडली बनानी शुरु कर दी है। आने वाले दिनों में कई संरक्षण दाता सलाखों के पीछे पहुंचाए जा सकते हैं। गिरफ्त में आए बदमाश ने यह भी बताया कि आखिरी बार जून महीने में गौरी यादव अपनी गैंग के साथ मझगवां क्षेत्र में आया था। गौरतलब है कि इनामी डकैत रामजी को मझगवां और बरौंधा की संयुक्त पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर की रात को जिल्लहा के जंगल से पकड़ा था। उसके कब्जे से 12 बोर की बंदूक, कारतूत और खाने-पीने का सामान भी जब्त किया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HKUv8b
.
Comments
Post a Comment