Posts

Showing posts with the label Patrika : India's Leading Hindi News Portal

सड़क हादसा : दो बाइकों में हुई टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो युवक घायल

Image
मानपुर मुख्यालय के ब्लाक कालोनी के पास सोमवार की शाम दो बाइक में आमने सामने भिडंत हो गई। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार ग्राम हड़हां तहसील नौरोजाबाद निवासी तीन युवक एक ही मोटरसाइकल में मानपुर के ग्राम पटेहरा जा रहे थे जो भटक कर ब्लाक कालोनी तरफ पहुंच गए। वहीं सामने से ग्राम अमिलिया निवासी युवक मानपुर तरफ आ रहा था तभी अचानक दोनों में जोरदार भिडंत हो गई जिस कारण अमिलिया निवासी युवक रवि चौधरी पिता नंद कुमार चौधरी उम्र करीब 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।   वहीं इस हादसे में ग्राम हड़हा तहसील नौरोजाबाद निवासी सिया राम बैगा पिता टिर्रा बैगा एवं सोम नाथ बैगा पिता भारत बैगा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही मानपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को तत्काल मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि अभी कुछ ही दिनों बाद घर में शादी कार्यक्रम होना था। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal...

एआइ की मदद से खोली लावारिस शव की आंखें, चेहरा बनाया

Image
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(्रढ्ढ) की मदद से एक लावारिस शव की शिनाख्त की और हत्या के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एआइ तकनीक से पहले शव की आंखें खोलीं, फिर घटनास्थल की पृष्ठभूमि बदलकर व्यक्ति के चेहरे की फोटो बना दी। एआइ तकनीक से शव की शिनाख्त का देश में शायद यह पहला मामला है। पुलिस की ओर से लावारिस शव की शिनाख्त के लिए आमतौर पर शव की फोटो खींचकर इसके पोस्टर थानों और अन्य जगह लगाए जाते हैं। अखबारों में इसी फोटो के विज्ञापन देकर लोगों से शिनाख्त की अपील की जाती है। कई बार ऐसी फोटो में आंखें बंद रहती हैं। फोटो धुंधली भी होती है। इससे चेहरा साफ नजर नहीं आता। दिल्ली पुलिस को कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक का शव 10 दिसंबर को लावारिस हालत में मिला था। मृतक के पास मोबाइल और शिनाख्ती कागजात नहीं मिले। मोबाइल को आरोपियों ने झाडिय़ों में फेंक दिया था। जांच में पता चला कि आरोपी वाइफ स्वैपिंग क्लब से जुड़े हुए थे। इस क्लब से कई महिलाएं शामिल हैं। फोटो देखकर छोटे भाई ने की पहचान शव की शिनाख्त के लिए एक टीम बनाई गई। टीम को कहा गया कि एआइ की म...

होटल से चल रहा था देह व्यापार, कोलकाता-मुंबई और हैदराबाद से लाई थी 16 युवतियां

Image
हैदराबाद पुलिस नेे एक होटल में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने 16 युवतियों को देह व्यापार से बचाया है। सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी देते हुुए शहर पुलिस की सेंट्रल जोन टास्क फोर्स ने रैकेट चलाने वाले कथित सरगना एस.अखिलेश उर्फ अखिलेश फैलवान को रामनगर इलाके में उसके होटल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा होटल के प्रबंधक-सह-रिसेप्शनिस्ट रघुपति को भी चार ग्राहकों और दो दलालों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कई धाराओं मेंं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद से लाई थी युवतियां गुप्त सूचना के आधार पर टास्क फोर्स ने एबिड्स पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को फॉर्च्यून होटल पर छापा मारा। रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित घरों में पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें नौकरियों की पेशकश के साथ कोलकाता, मुंबई और अन्य स्थानों से हैदराबाद लाया गया और देह व्यापार में धकेल दिया गया। कई धाराओं के केेस दर्ज, 22 मोबाइल जब्‍त पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिलेश और रघुपति पर व्यक्तियों की तस्करी और शोषण के लिए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धार...

पति ने प​त्नी की कर डाली हत्या, सालभर पहले ही हुई थी दोनों की शादी, विवाहेतर संबंध बनी वजह

Image
गोवा में एक लक्जरी होटल के रेस्टोरेंट मैनेजर को दक्षिण गोवा समुद्र तट पर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि 29 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद इसे एक 'दुर्घटना' साबित करने की कोशिश की। उसने पुलिस को दिए गए बयान में यह दावा करते हुए कहा कि वह आसपास के क्षेत्र में जब आइसक्रीम खरीद रहा था, उसी दौरान उसकी पत्नी डूब गई थी। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान लखनऊ के शारदा नगर की रहने वाली 27 वर्षीय दीक्षा गंगावार के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनके पति गौरव कटियार लखनऊ के मूल निवासी हैं। गौरव दक्षिण गोवा के कोलवा में मैरियट इंटरनेशनल द्वारा संचालित एक लक्जरी होटल के एक रेस्तरां में प्रबंधक हैं और पिछले सात वर्षों से खाद्य और पेय उद्योग में कार्यरत हैं। पति का किसी अन्य महिला से चल रहा था अफेयर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन पुलिस को यह संदेह है कि गौरव कटियार ने अपनी पत्नी की हत्या की है। दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी। यह बताया जा रहा है कि गौर...

हड़ताल खत्म, सामान्य हुआ जनजीवन

Image
रतलाम. वाहन चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया है। हालांकि कुछ पेट्रोल पंपों पर रात में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई नहीं होने सुबह इनसे वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। दोपहर में लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता होने के बाद स्थिति बिलकुल सामान्य हो गई। देर रात तक भरे टैंकर जिला प्रशासन के निर्देश के बाद बांगरोद स्थित आईओसी टर्मिनल से देर रात तक टैंकर फिलिंग का काम चलता रहा। रात 1 हजे तक पेट्रोल पंपों पर टैंकर जाते रहे। इनके साथ पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। रात एक बजे बाद टैंकरों को भरना बंद होने के बाद बुधवार की सुबह फिर से टैंकर भरने लगे और दोपहर तक सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध हो चुका था। पिछले दो दिनों की तरह कोई भीड़ नजर नहीं आई। बसें भी चली और ट्रक भी हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल पर उतरे बस चालक और परिचालकों ने बुधवार की सुबह से बस स्टैंडों पर अपने-अपने परमिट के समय के हिसाब से बसें लगा दी थी। दूसरी तरफ ट्रक, लोडिंग वाहन और अन्य चालक भी काम पर लौट आए। हड़ताल की वजह से बसें नहीं मिलने के डर से कम ही यात्री बस ...

भारत के कण-कण में शंकर है जहां पत्थर में परमात्मा को देखा जाता है

Image
रतलाम. हमारी परंपरा सबका साथ सबका विकास है। हर परंपरा का निर्वाह करें । भारत ही ऐसा देश है जहां सब की भावनाओं का सम्मान किया जाता है भारत में समन्वय का भाव विद्यमान है जितने भी अवतार हुए सारे अवतार भारत में ही हुए हैं । भारत के कण-कण में शंकर है जहां पत्थर भी पूजे जाते हैं तथा पत्थर में परमात्मा को देखा जाता है । यह बात पंडित पुष्पानंद महाराज ने कही। वे माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित सात दिनी शिव महापुराण के पहले दिन कथा का रसपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने अर्धनारीश्वर स्वरूप ब्रह्मा जी के सामने लिया था । भगवान शिव और शक्ति को एक साथ पसंद करने के लिए भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की आराधना की जाती है । इस अवसर पर सुनारबावड़ी स्थित रामोला मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा में आचार्य पंडित पुष्पानंद महाराज कांटा फोड़ वाले बग्घी में सवार थे । आगे-आगे महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रही थी । कलश यात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा चौमुखी पुल, चांदनी च...

जिले की गौशालाओं में बिजली-पानी का संकट, क्योंकि बजट नहीं है

Image
नीमच. जिले में गौ वंश को बेहतर माहौल देने के लिए सरकारी गौशाला का निर्माण तो किया, लेकिन इनमें बेहतर संसाधन का अभाव है। अब तक इन गौशाला में बिजली से लेकर पानी की व्यवस्था करने में जिम्मेदार सफल नहीं हो पाए। कुल 22 सरकारी गौशाला का निर्माण हुआ, इसमें से 20 का पंजीयन कराया, जब बारी इनको संचालन करने की आई तो शुरू सिर्फ दो हो पाई। लाखों रुपए व्यय के बाद भी बनी हुई गौशाला का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदारों को इस और ध्यान देने की जरूरत है। जिले में यहां-वहां विचरण करने वाले गौवंशीय को आश्रय देने के लिए लाखों रुपए का व्यय कर गौशाला का निर्माण तो किया, लेकिन इनके के संचालन में लापरवाही जारी है। शहर के मुख्य मार्ग हो या गली, खेत खलिहान हो या गांव की पगडंडी, मवेशियों के झूंड के झूंड के आने से आमजन परेशान है। शहर में जहां रोड के मवेशी सुंदरता में बाधक है व कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनते है तो अंचल में ये एक साथ खेत में जाकर उपज को नुकसान पहुंचा रहे है। दूसरी तरफ शासन की योजना के बाद लाखों रुपए का व्यय कर इन गौशाला का निर्माण तो कर दिया, लेकिन जब बारी उपयोग की आई तो अब तक जिम्मेदार कुछ करन...

पार्टटाइम जॉब का झांसा देकर ठगने वाली 100 से ज्यादा वेबसाइट बैन

Image
नई दिल्ली. अवैध निवेश को बढ़ावा देने और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में सरकार ने 100 से ज्यादा वेबसाइट्स बैन कर दी हैं। ये विदेशों से ऑपरेट की जा रही थीं।गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से जुड़ी नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (एनसीटीएयू) ने टास्क आधारित और यूट्यूब वीडियो लाइक के नाम पर पार्ट टाइम जॉब ऑफर करने वाली 100 से ज्यादा वेबसाइट्स की पहचान कर इन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। आधिकारिक बयान के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल कर इन वेबसाइट्स को बैन कर दिया। इनका संचालन करने वाले लोग धोखाधड़ी के लिए गूगल और मेटा पर डिजिटल विज्ञापन, चैट मैसेंजर के साथ फर्जी खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी से मिली रकम कार्ड नेटवर्क, क्रिप्टो करेंसी, विदेशी एटीएम निकासी और अंतरराष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों के जरिए भारत से बाहर भेजी जा रही थी। एक वेबसाइट ने हाल ही बेंगलूरु में एक व्यक्ति को 61 लाख रुपए का चूना लगाया गया था। सूत्रों के ...

NCRB Report: महिलाओं के खिलाफ अपराध में दिल्ली सबसे आगे, रेप में राजस्थान, जानिए दूसरे राज्यों का हाल

Image
  सोमवार को जारी हुए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ( की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किया गया है। जो 2021 (4,28,278 मामले) की तुलना में 4.0% की वृद्धि दर्शाता है। हर एक घंटे पर 51 एफआईआर दर्ज की जाती हैं। एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 66.4 थी, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने की दर 75.8 थी। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 31.4 प्रतिशत अपने शामिल एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता के तहत महिलाओं के खिलाफ ज्यादातर अपराध पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता (31.4 प्रतिशत) के थे, इसके बाद महिलाओं का अपहरण (19.2 प्रतिशत), महिलाओं पर उनकी लज्जा को भंग करने के इरादे से हमला (18.7 प्रतिशत) और दुष्कर्म (7.1 प्रतिशत) के मामले शामिल हैं।   दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे ज्यादा दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे अधिक हैं। 2022 में 14,247 मामले दर्ज किए गए। मामलों के हिसाब से अपराध की उच्चतम दर 144.4...

बृजमोहन का आरोप कांग्रेसियों जान से मारने किया हमला, हजारों समर्थकों के साथ घेरा काेतवाली थाना

Image
भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बैजनाथ पारा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसियों द्वारा मारने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने का घेराव किया। इस दौरान सांसद सुनील सोनी और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे। बृजमोहन अग्रवाल और उनके समर्थकों ने हमला करने वाले कांग्रेसी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली थाने के सामने धरने पर भी बैठे रहे। पुलिस ने बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरने पर बैठे रहने की बात कहकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बृजमोहन का आरोप भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आरोप में कहा कि- मैं हर बार चुनाव प्रचार के लिए बैजनाथपारा के मदरसा चौक पर जाता हूं। इस बार भी जब यहां प्रचार के लिए पहुंचा, तब महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। इस दौरान मेरे पीएसओ ने मुझे खींचकर मदरसे के भीतर ले गए। इस वजह से मैं बच गया। उन्होंने कहा, महंत को चुनाव में जिताने ए...

नरबलि! अमर होने की चाहत में काट डाली बच्चे की गर्दन, फिर पी गया खून

Image
Crime News : आज के समय में दुनिया ने काफी तरक्की कर ली है। लोग चांद पर अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे है। लेकिन आज भी कुछ लोग अंधविश्वास पर यकीन करते है। पंजाब के खन्ना से नरबलि देने का मामला सामने आया है। खन्ना में एक शख्स ने 4 साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चे की हत्या कर उसका खून पी गया। एक तांत्रिक के कहने पर आरोपी सिद्धी हासिल कर दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बनना चाहता था। अंधविश्वास की आड़ में आरोपी ने एक मासूम की जान ले ली। तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। तांत्रिक की कर रही है पुलिस यह घटना सिटी खन्ना थाना क्षेत्र की है। सोमवार की रात सोते समय वह पड़ोसी के बच्चे को उठा ले गया और फिर घर ले जाकर उसका गला काट दिया। पुलिस ने खून से लथपथ बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस उस तांत्रिक की तलाश कर रही है जिसने नरबलि का सुझाव दिया था। यह भी पढ़ें- Sikkim Flood: सिक्किम में कुदरत का कहर, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर अमर होना च...

मुख्यमंत्री के दूसरे पीएसओ को भी गैलेंट्री प्रमोशन, बदमाशों से लोहा लेने वालों को माना अपात्र

Image
  ओमप्रकाश शर्मा मुख्यमंत्री के दूसरे पीएसओ को भी गैलेंट्री प्रमोशन देकर उप अधीक्षक बनाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए छह नाम में से सरकार ने पीएसओ सहित दो निरीक्षक को ही गैलेंट्री का पात्र माना है। इनकी पदोन्नति के लिए फाइल आरपीएससी को भेजी गई है। राजू ठेहट के हत्यारों का पकड़ने और भांकरोटा में फायरिंग कर कुख्यात बदमाश को पकड़ने जैसे साहसिक काम करने वालों के प्रस्ताव राज्य सरकार ने खारिज कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि एक पीएसओ को पांच माह पहले ही गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। पुलिस मुख्यालय ने गत दिनों जिन निरीक्षकों को पदोन्नत करने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा था, उनमें जयपुर कमिश्नरेट से बृजभूषण, सीकर से मनीष शर्मा व हिम्मत सिंह, सीआईडी से रामसिंह नाथावत, एटीएस से उमेश गौतम तथा आईबी से नीरज मेवानी शामिल थे। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को गृह विभाग ने अन्तिम मुहर के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था। जहां गैलेंट्री प्रमोशन के लिए उमेश गौतम और नीरज मेवानी को ही पात्र माना गया। नीरज मेवानी अभी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं। उनको गैलेंट्री के लिए पहले भी प्रस्ताव ...

आम आदमी पार्टी की गारंटी, वोट दो सब फ्री मिलेगा

Image
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव आने से पहले राजनैतिक दल मतदताओं को घेरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आम आदमी पार्टी तो ऐलान कर दिया सरकार बनवा दो रोजमर्रा की सात जरूरत में एक पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा सब फ्री मिलेगा। हालांकि आप का यह फंडा नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली के म्युनिसिपल चुनाव में पार्टी ने यही पैंतरा अपनाया था। अब उसे मध्यप्रदेश में इस्तेमाल कर रही है। दरअसल पार्टी के आलाकमान का मानना है फ्री सुविधाएं सुनकर दिल्ली के लोगों ने वोटों से उसकी झोली भर दी तो मध्यप्रदेश में भी लोग फ्री की सुविधाओं को नजर अंदाज नहीं कर पाएंगे। इसलिए आप पार्टी प्रदेश मेें जिला स्तर पर एजेंडे का ऐलान कर रही है। पार्टी के नेता कह रहे हैं वोट के बदले वादा, वचन पत्र और संकल्प की बात नहीं करेंगे बल्कि मतदाताओं को ठोककर गारंटी देंगे अगर प्रदेश में सरकार बनाई तो रोजगार, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ के अलावा तीर्थ यात्रा, शहीद सम्मान की राशी और कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा की गांरटी मिलेगी। आप नेता इसे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घोषणा बता रहे हैं। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया आप सुप्रीमो केजरीवाल...

7 शब्दों का सुसाइड नोट लिखकर क्लासरूम में ही फंदे पर झूल गई 12वीं की छात्रा, आरोपी टीचर की जमकर धुनाई

Image
Rewari Student Suicide: 12वीं की एक छात्रा जिस क्लास रूम में पढ़ाई करती थी, अपने दोस्तों के साथ हंसती-बोलती थी, उसी क्लास रूम में फांसी से फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या के पहले जो सुसाइड नोट को छोड़ा, उसमें मात्र सात शब्दों में पूरी कहानी बंया कर दी। छात्रा ने कॉपी के पन्ने पर लिखा- मेरे मरने का कारण सुनील सर है... उसके इस सुसाइड नोट को आधार मानकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर आरोपी शिक्षक की परिजनों ने जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसका पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है। हैरान करने वाला यह मामला हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने अपने ही क्लासरूम में पंखे में चुन्नी बांधकर फंदे से लटक कर मर गई। रेवाड़ी के राजकीय कन्या स्कूल की घटना रेवाड़ी के गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की क्लास रूम के अंदर फंदे पर झूलती मिली थी। उसे आनन-फानन में लेकर हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजन ...

एआइ के जरिए अश्लील तस्वीरें बनाकर बच्चों का यौन शोषण

Image
लंदन. बच्चों के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेट वॉच फाउंडेशन (आइडब्ल्यूएफ) का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के जरिए बच्चों की अश्लील तस्वीर बनाकर उनके यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। इंटरनेट पर एआइ से तैयार ऐसी तस्वीरों की बाढ़ आ रही है। फाउंडेशन ने हाल ही पहली बार इन तस्वीरों पर नजर रखना शुरू किया। उसने पाया कि इस काम में लगे लोग एआइ से बनी तस्वीरों की गैलरी बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं। इस मामले में संगठन जल्द ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलेगा। इंटरनेट वॉच फाउंडेशन इंटरनेट से आपत्तिजनक कंटेंट हटाता है।यह दुनिया के उन तीन चैरिटी संगठनों में से एक है, जिन्हें इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को मॉनिटर करने का लाइसेंस मिला हुआ है। फाउंडेशन ने 24 मई से एआइ से जुड़ी तस्वीरों को तलाशना शुरू किया था और 30 जून तक इसके विश्लेषकों ने 29 वेबसाइट को खंगाल लिया था। इस दौरान ऐसे सात पेज पाए गए, जो एआइ से बनाई गई तस्वीरों की गैलरी शेयर कर रहे थे। फाउंडेशन के मुताबिक हमारे पास इस उभरती तकनीक से आगे निकलने का मौका है, लेकिन कानून को नई चुनौती से निप...

परधनमतर आवस क ऊपर न फलइग जन म दख डरन! हरकत म आई SPG PCR कल स मल थ सचन

Image
नई दिल्ली में सोमवार, 3 जुलाई को नो फ्लाइंग जोन में सुबह प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की पीसीआर कॉल की गई थी. सूत्रों के मुताबिक किसी शख्स ने सुबह 5 बजे के आसपास पीएम हाउस के ऊपर कुछ उड़ते हुए देखकर कॉल कर दी थी जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई। SPG यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने जांच की लेकिन जांच करने पर ऐसा कुछ भी नही मिला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। अभी भी मामले की जांच जारी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iYQUDMA

महरषटर क बलढण म भषण बस हदस 3 बचच सहत 25 लग क मत PM और रकष मतर न जतय दख

Image
Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में शुक्रवार यानी 30 जून को देर रात बस एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीन बच्चों सेमत 25 लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, नागपुर से औरंगाबाद रूट पर बस पहले लोहे के खंभे से टकराई और कंट्रोल खोने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बुलढाना के इस हादसे के बाद PM मोदी से लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे तक सभी ने दुख जाहिर किया है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दुर्घटनास्थल के लिए कुछ ही देर में रवाना होंगे। PMO ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया बुलढाना बस हादसे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के बुलढाना में दर्दनाक बस दुर्घटना के बाद बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/O0jnX3t

सहमत स सकस करन क उमर 18 स घटकर 16 करन क सफरश रप कस म MP हई करट क गवलयर बच क अहम फसल

Image
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक यहां सिफ़रसिह केंद्र सरकार से की है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से सहमति से सेक्स करने की उम्र को 18 से 16 साल किए जाने की सिफारिश की है। इंटरनेट क्रांति का दिया हवाला हाईकोर्ट का कहना है कि ये दौर इंटरनेट का दौर है। हर बच्चे की पहुंच में इंटरनेट की खिड़की मौजूद है। जिसकी वजह से बच्चे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरीकों से जल्दी समझदार और विकसित हो जाते हैं। ऐसे में जज्बाती होकर वो जो कदम उठाते हैं उनकी वजह से उनकी आगे की जिंदगी अंधेरे में डूब जाती है। ऐसे में ये भी देखा जाता है कि इस उम्र के बच्चे आपसी रजामंदी से 18 साल से कम लड़कियों के साथ संबंध बना लेते हैं, लेकिन जब ये शिकायत पुलिस के पास जाती है तो उनके खिलाफ पुलिस पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लेती है। ग्वालियर बेंच मानती है कि विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण की वजह से बनाए गए संबंधों के लिए आमतौर पर लड़कों को ही कसूरवार माना जाता है जबकि वो ऐसी हरकत नासमझी में कर बैठते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि ऐसे किशोरों के साथ अन्याय हो जाता है। इस फैसले पर दी नई व्यवस्था असल में मध्य प्रदेश ...

इस बर त बच गय अगल बर नह बचग' चदरशखर आजद क फसबक पर द गई थ धमक

Image
चंद्रशेखर पर हमले वाले दिन यानी बुधवार की शाम से ही यह सवाल सभी के जेहन में उठ रहा था कि भीम आर्मी के मुखिया को कौन मारना चाहता है? कयासों का सिलसिला चल ही रहा था और पुलिस भी छानबीन में जुटी हुई थी। हमले में इस्तेमाल कार तक बरामद कर ली थी। इतना ही नहीं पुलिस के हत्थे कुछ संदिग्ध भी लग चुके थे, लेकिन एक बात सवाल बनकर आजाद से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक को हैरान परेशान और बेचैन कर रही थी कि आखिर कौन है जिसने चंद्रशेखर आजाद के काफिले और चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया था। फेसबुक पोस्ट से मिला क्लू पुलिस के इंवेस्टिगेशन के बीच एक फेसबुक पोस्ट के सामने आने से इस मामले पर रहस्य का पर्दा डालने का काम किया। क्योंकि उस पोस्ट में लिखा था कि इस बार तो चंद्रशेखर बच गया अगली बार नहीं बजेगा। जब पुलिस ने इस फेसबुक आईडी को खंगालना शुरू किया तो उसके हाथ अमेठी के एक लड़के के गिरेबां तक जा पहुंचे जो “क्षत्रिय ऑफ अमेठी” के नाम से फेसबुक आईडी को चला रहा था। क्योंकि इसी आईडी से ही फेसबुक पर जो पोस्ट किया गया था उसमें चंद्रशेखर आजाद को मारने की धमकी दी गयी थी। पोस्ट लिखने वाला हुआ अरेस्ट उसी पोस्ट में ब...

30 सल स जस मसट वटड करमनल क ढढ रह थ पलस व फलम म कर रह थ कम जन कन ह पश

Image
आपने ऐसी फिल्में तो जरूर ही देखी होगीं, जिसमें क्रिमिनल पुलिस से बचने के लिए अपना हूलिया बदल लेता है और कई सालों तक पुलिस को गुमराह करता रहता है। असल जिंदगी में भी ऐसा हो सकता है, इसकी कल्‍पना शायद ही किसी ने की होगी। जी हां! हम बात कर रहे हैं एक ऐसे अपराधी की जिसने लगभग तीस साल पहले कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, इसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छूपाकर दूसरे राज्य में बस गया। लगभग तीस साल बाद जब पुलिस को इस मोस्ट वांटेड क्रिमिनल के बारे में पता चला तो, उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। हम बात कर रहे हैं हरियाणा राज्य के मोस्ट वांटेड क्रिमीनल ओम प्रकाश उर्फ पाशा की। पाशा ने न सिर्फ अपनी पहचान बदली, बल्कि उसने 28 कम बजट वाली फिल्मों में काम भी किया। मोस्ट वांटेड पाशा फिल्मों में कभी पिता का रोल निभाता तो, कभी डॉक्टर का। इतना ही नहीं पाशा ने पुलिस का भी रोल निभाया है। ओम प्रकाश उर्फ पाशा अब जेल में बंद है। हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2022 के अगस्त महीने में 30 साल बाद उसे गिरफ्तार किया था।   हत्या, लूट समेत कई मामलों में था वांटेड ओम प्रकाश उर्फ प...