Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर की 24 साल की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। इतना ही नहीं दसवीं कक्षा में पढने वाला प्रेमी लड़की से मिलने के लिए नागपुर भी आता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जो समय गुजरने के साथ प्यार में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में लड़का फिर से प्रेमिका से मिलने के लिए नागपुर आया, कथित तौर पर इस बार लड़की ने घर पर किसी के नहीं होने के चलते उसे सीधा घर पर ही बुला लिया। इस दौरान लड़की की मां घर आ गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद खूब बवाल हुआ। यह भी पढ़े- नासिक में 'सूफी बाबा' ख्वाजा सैय्यद चिश्ती की हत्या, सिर में मारी गई गोली, अफगानिस्तान से था नाता अंत में लड़की की मां द्वारा लड़के के खिलाफ पुलिस में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई. रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की को यूपी से महंगे गिफ्ट भी भेजता था, लेकिन दोनों के घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक 16 साल का सुशांत उत्तर ...