Posts

Crime Story: फांसी के फंदे पर लटके नोट

सौजन्य- सत्यकथा  15वर्षीय रुद्र नारायण देशमुख 9वीं कक्षा में पढ़ रहा था. वह छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गांव सलोनी के रहने वाले पिलेश्वर देशमुख का बेटा था. सलोनी से करीब 6 किलोमीटर दूर आलबरस गांव है जो दुर्ग जिले में आता है. इस गांव में हर साल 23 दिसंबर को मड़ई मेला लगता है. यह मेला आसपास के जिलों में बहुत प्रसिद्ध है. मेले में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं. रुद्र नारायण को उस के दूर के जीजा पंचराम देशमुख ने मेला देखने को बुलाया तो वह अपने पिता की साइकिल उठा कर आलबरस चौक पर पहुंच गया, जहां पंचराम उस का इंतजार कर रहा था. रुद्र को देखते ही पंचराम चहका, ‘‘तुम तो बड़े होशियार निकले, बिल्कुल समय पर आ गए.’’साइकिल खड़ी कर रुद्र नारायण पंचराम की ओर उन्मुख हुआ, ‘‘जीजा, बचपन में मैं एक बार मेला देखने आया था. कितने साल गुजर गए, फिर दोबारा नहीं आ पाया. आज आप के कहने पर आया हूं.’’पंचराम ने उस से पूछा, ‘‘किसी को बताया है कि सीधे चले आए हो.’’‘‘नहीं जीजा,’’ किसी को नहीं बताया. बताता तो, पिताजी अकेले आने देते क्या? देखो न कितनी दूर से साइकिल चला कर आया हूं.’’ रुद्र के स्वर में गर्व था. यह स...

ईडी का नोटिस मिला! सावधान, धोखाधड़ी के मामले में 6 राज्यों के संपर्क में एजेंसी (आईएएनएस विशेष)

Image
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऐसे कुछ राज्यों के संपर्क में बना हुआ है, जहां एक गिरोह केंद्रीय वित्तीय जांच एजेंसी के नाम पर फर्जी नोटिस जारी कर लोगों और बैंकों से जबरन वसूली के गोरखधंधे में लिप्त है। ईडी कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली के लगातार संपर्क में है। एजेंसी का कहना है कि इन राज्यों में एक गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को फर्जी तरीके से तलब करके और नोटिस जारी करते हुए धोखाधड़ी की कोशिशों में लगा है। यह गिरोह वित्तीय जांच एजेंसी की आड़ में बैंकों और व्यापारियों को नोटिस जारी करता है। एजेंसी अन्य राज्य पुलिस बलों के साथ भी संपर्क में है, कि क्या उनके क्षेत्र में भी कोई ऐसा अपराध संज्ञान में आया है, ताकि निर्दोष लोगों को इन अपराधियों की करतूतों से बचाया जा सके। सभी राज्य पुलिसबलों के निदेशक जनरलों को एक लिखित संचार में ईडी ने उन्हें ऐसे गिरोह की गतिविधियों के बारे में सतर्क रहने को कहा है। ईडी की जांच के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने निर्दोष व्यापारियों और व्यक्तियों के बैंक खातों को फ्रीज करने के निर्देश के साथ बैंकों को फर्जी...

जंगल की जमीन के विवाद में हुई थी नाबालिग की हत्या

Image
-गोभा में मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गोभा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल   डिजिटल डेस्क सिंगरौली(वैढऩ)। कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम गोभा में विगत रविवार को मिले नाबालिग किशोरी के शव मामले का  पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी गांव का ही अधेड़ निकला। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि फारेस्ट की जमीन पर लगी झोपड़ी का सामान नाबालिग उठाकर फेंक रही थी। मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर पानी से भरे गड्ढे में डाल दिया था ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह गोड़ निवासी मुनगहवां टोला गोभाके विरूद्ध भादंसं की धारा 302, 201 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार फरियादी किशुन यादव पिता स्व. कंचन यादव निवासी आमडीह टोला गोभा ने विगत 22 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि जंगल में मवेशी खोजने गई उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री गायब हो गई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। 24 अगस्त को परिजनों ने सूचना दी थी कि ग्राम कोइ...

ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे छिंदवाड़ा, रोड शेफ्टी के तहत लगाए गए बोर्डों को देखा

Image
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। पूर्व नगर कमिश्नर इच्छित गढ़पाले के छिंदवाड़ा में पदस्थापना के दौरान हुए घोटालों की कारगुजारियां देखने गुरुवार को जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम छिंदवाड़ा पहुंची। भाजपा नेताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद पहली बार जबलपुर ईओडब्ल्यू के जांच अधिकारी छिंदवाड़ा आए थे। शिकायत में जिन प्रकरणों का जिक्र किया गया था उन प्रकरणों की फाइल पहले ही जबलपुर कार्यालय में बुलवा ली गई थी। गुरुवार को आए अधिकारियों ने शहर की सीमाओं में रोड शेफ्टी के तहत लगाए गए बोर्डों को देखा। हालांकि छिंदवाड़ा पहुंची टीम ने गुुरुवार को नगर निगम के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी से पूछताछ नहीं की। जांच टीम ने सतही निरीक्षण किया है। गौरतलब है कि पूर्व नगर निगम कमिश्नर गढ़पाले के कार्यकाल में हुए कार्यों की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू द्वारा पिछले दिनों संभागीय कमिश्नर सहित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस महानिर्देशक ने गढ़पाले के विरुद्ध जांच शुरु किए जाने के निर्देश ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को दिए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस प्रकरण पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। गुरु...

उप्र: बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Image
डिजिटल डेस्क, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं जो आरोपी अभी तक फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि, बीते सोमवार को कुछ बदमाशों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, तेज बहादुर, उदय और अनिल गिरफ्त से बाहर हैं। गौरतलब है कि, बलिया के फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपियों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने हीरा सिंह को पकड़ लिया। रतन सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खंगाला...

सोया तेल व वनस्पति घी से बनाता था नकली घी -मिलावट का धंधा करने वाले व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Image
डिजिटल डेस्क जबलपुर । रांझी थाना क्षेत्र स्थित बड़ा पत्थर गंगाराम का भट्टा के पास विगत 24 अगस्त को पुलिस टीम ने छापा मारकर नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। छापे के दौरान करीब 5 क्विंटल मिलावटी देशी घी जब्त किया गया था। उक्त मामले की जाँच के लिए सैम्पल भोपाल भेजा गया था। उधर जाँच उपरांत रांझी पुलिस ने मिलावट का धंधा करने वाले व्यापारी विष्णु गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जाँच में पता चला कि वह सोयाबीन तेल व वनस्पति घी में एसेंस मिलाकर देशी घी बनाकर बाजार में बेचता था।  सूत्रों के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी पेनेंद्र मेश्राम ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसमें उल्लेखित किया गया कि विष्णु गुप्ता नामक व्यापारी अपने पुराने मकान में वनस्पति घी, सोयाबीन तेल में देशी घी का एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाकर बेचता था। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर रांझी थाने में आरोपी विष्णु गुप्ता के द्वारा धोखाधड़ी कर बेईमानी व छलपूर्वक अवैध  लाभ अर्जित किया जाना पाए जाने पर धारा 420, 272 के तहत मामला दर्ज कर ...

प्रेमिका को गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
डिजिटल डेस्क चौरई/छिंदवाड़ा। चौरई से चांद रोड स्थित वेयर हाऊस के समीप बुधवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की गोली मारकर हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। मृतका सिवनी की रहने वाली है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के मामले में सिवनी के तीन युवकों को राउंडअप किया है।   पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह चांद रोड स्थित वेयर हाउस के समीप सिवनी के ग्राम दोंडीवाड़ा निवासी 21 वर्षीय निशा पिता प्रहलाद चौधरी का शव मिला। युवती की गोली मारकर हत्या की गई। मृतका का मुंह, हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने इस मामले में सिवनी के सुकतरा व करईया थाना क्षेत्र के मोहगांव से युवकों को राउंडअप किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे। सिवनी से अपहरण, झिलमिली में हत्या- सिवनी से 24 अगस्त की रात निशा का अपहरण किया गया। आरोपियों ने कार की डिक्की में डालकर उसे चौरई के झिलमिली तक लाया। मंगलवार रात को झिलमिली के समीप आरोपियों में से एक ने युवती को गोली मार दी। युवती के शरीर से पार हो गई गोली- बताया जा रहा है कि कार की प...

Parliament House के पास से संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पास से मिली कोड वर्ड में लिखी चिट्ठी

Image
नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस संकट (coronavirus crisis) से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी ओर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में संसद भवन के पास से एक संदिग्ध के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। बताया है जा रहा है कि संदिग्ध के पास से एक चिट्ठी भी बरामद की गई है, जो कोड वर्ड में लिखी है। वहीं, संदिग्ध के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। संसद भवन के पास संदिग्ध गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, संसद भवन ( Parliament House ) के पास विजय चौक (Vijay Chowk) पर एक कश्मीर (Kashmiri) युवक बार-बार चक्कर लगा रहा था। सुरक्षा में लगे CRPF जवानों को उस पर शक हुआ तो उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह घबराने लगा और सवालों के अलग-अलग जवान देने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी कभी कहने लगा कि वह जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से यहां आया था और लॉकडाउन में फंस गया था। कभी जामा मस्जिद तो कभी जामिया के बारे में बात करने लगा। लिहाजा, CRPF की टीम को उस पर शक और बढ़ गया। उसके बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके पा...

दिल्ली की जेल में उगाही करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Image
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर दिल्ली की मंडोली जेल से कथित तौर पर चलाए जा रहे एक उगाही (जबरन वसूली) रैकेट का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में जेल के 50 वर्षीय मुख्य जेल वार्डन सहित पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि नंदू गैंग का एक सक्रिय सदस्य जो जबरन वसूली कर धंधे में शामिल होने के कारण कुख्यात है, उसकी पहचान विकास के रूप में हुई है जो रैकेट का मास्टरमाइंड है और कथित तौर पर जेल से इसका संचालन करता है, जहां वह वर्तमान में बंद है। जहां मुख्य वार्डन की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में की गई है, वहीं अन्य चार आरोपी जगमोहन (23), विकास (28), प्रमोद कुमार (30) और हनी राजपाल (35) हैं। प्रमोद, जो न्यायिक हिरासत में था, को हाल ही में अंतरिम जमानत मिली थी, जबकि राजपाल हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। पूछताछ के दौरान, प्रमोद ने कबूला कि जेल में उसकी मुलाकात राजपाल से हुई, जो इस समय एक हत्या के मामले में मंडोली जेल में है। जब उसे अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया, तो राजपाल ने प्रमोद को जेल में 10 सिम कार्ड देने और मुख्य वार्डन राजेंद्र के माध्यम से जेल भेजन...

कराची में भारी बारिश से 19 लोगों की मौत

Image
कराची, 28 अगस्त (आईएएनएस)। कराची में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में करीब 19 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इस पाकिस्तानी शहर में साल 1967 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने कहा कि कराची में गुरुवार को मात्र 12 घंटे में 223.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो कि शहर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 26 जुलाई, 1967 का था, जबकि मसरूर बेस में 211.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगस्त में हुई बारिश से शहर का 89 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। संकट जैसी स्थिति के कारण सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शनिवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। नौसेना ने विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए नावों और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों से लैस आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया है। ऑपरेशन के दौरान, नौसेना की टीमों ने मलिर और कोरंगी क्रॉसिंग के बाढ़ वाले क्षेत्रों में फंसे 55 लोगों को भी बचाया, साथ ही सैम...

Crime Story: दो पत्नियों वाले हिंदूवादी नेता की हत्या

19जनवरी, 2020 की शाम करीब 6 बजे की बात होगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे पर निशातगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर बैटरी से चलने वाले 5-7 रिक्शे खड़े थे, जिन की वजह से काफी भीड़ थी. चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस भी थी, वहां से लगभग 500 कदम दूर 25 साल की लड़की खड़ी थी. तभी एक कार आ कर रुकी. उस कार से भगवा कपड़े पहने 40-45 साल का एक आदमी उतरा, जो वहां खड़ी लड़की के पास पहुंच कर उस से झगड़ने लगा. झगड़ा बढ़ा तो लड़की वहीं पास में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले की तरफ बढ़ने लगी. उन की बातचीत से ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों पहले से परिचित हों. उस लड़की की आवाज सुन कर तमाम लोग वहां आ गए. लोगों ने लड़की से बात कर पुलिस को फोन करने को कहा तो उस ने मना कर दिया. भगवाधारी रणजीत श्रीवास्तव बच्चन था जो गोरखपुर के अहरौली गांव का रहने वाला था. 2 फरवरी, 2020 को ग्लोब पार्क के सामने रणजीत श्रीवास्तव की लाश मिली तो लोगों को उस दिन का झगड़ा याद आ गया.करीब 20 साल पहले रणजीत के पिता तारालाल अपने परिवार के साथ अहरौली गांव से गोरखपुर के भेडि़याघाट रहने आए थे. इस के बाद तारालाल ने पतरका गांव में जमीन...

महेश मांजरेकर से अबू सलेम के नाम पर 35 करोड़ मांगने वाला चाय विक्रेता गिरफ्तार

Image
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर को धमकी भरे मैसेज भेजकर 35 करोड़ रुपए मांगने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने आरोपी की पहचान ठाणे के दिवा शहर के रहने वाले 34 वर्षीय मिलिंद बी. तुलसंकर के रूप में की है, जो कि चाय बेचने का काम करता है। जांच के अनुसार, तुलसंकर ने जेल में बंद माफिया डॉन अबू सलेम के गुर्गे के रूप में मांजरेकर को 23 से 25 अगस्त के बीच धमकी भरे संदेश भेजे थे। उन्होंने हवाला के माध्यम से दी जाने वाली जबरन धनराशि के रूप में 35 करोड़ रुपये की मांग की और मांजरेकर को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो तो वे इसका गंभीर परिणाम भुगतेंगे। आईएएनएस के अनुसार मांजरेकर ने दादर पुलिस से संपर्क किया और फिर मामले की कमान एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने थामी, जिसने ठाणे और रत्नागिरि में फैली तीन टीमों के साथ जांच शुरू की। तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वे आखिरकार रत्नागिरि के तुलसंकर में खेड़ शहर में आरोपी को ट्रैक करने ...

Delhi Government का दावा- CCTV की वजह से Kidnappers के चुंगल से छूटा 8 साल का बच्चा

Image
नई दिल्ली। दिल्ली ( delhi kidnapping case ) के सुंदर नगरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां CCTV की वजह से 8 साल का एक बच्चा पांच दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गया है। दरअसल, CCTV की वजह से दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने में बड़ी मदद मिली, जिससे घबराए बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से बच्चे को छोड़ दिया। इस पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ( Delhi Government ) ने राजधानी में CCTV लगाने की अपनी योजना को सफल बताया है। वहीं, बदमाशों के पासे लौटे बच्चे के पिता ने कहा कि बच्चा चोरों के गैंग ( Kid thief gang ) ने मेरे बेटे का अपहरण कर लिया था। बच्चा लगभग पांच दिनों तक बदमाशों के शिकंजे में रहा, लेकिन उनको एक बार भी फिरौती के लिए कॉल नहीं किया। Delhi में फिर बढ़ा Coronavirus का खतरा, 24 घंटे में 1840 नए मामले और 22 मौतें बच्चे के पिता ने कहा कि अपहरणकर्ता उसके बेटे को मेरठ लेकर गए थे। अपहरणकर्ता उसको बेचने की फिराक में थी। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मेरठ की एक दुकान से बच्चे के लिए दो जोड़ी कपड़े भी खरीदे और उसको बच्चों वाली एक साइकिल भी खरीद कर दी। प...

झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम Sudesh Mahto को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर मांगी रंगदारी

Image
नई दिल्ली। झारखंड ( Jharkhand ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष सुदेश महतो ( Sudesh Mahto ) को जान से मारने की धमकी मिली है। राज्य में अपराधियों को हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रसूखदार लोगों को भी धमकाने से भी अपराधियों में डर नहीं है। बदमाशों ने सुदेश महतो से 15 लाख रुपए की रंगदारी ( Extortion ) की भी मांग की है। रंगदारी ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। घर में स्टॉक कर लें जरूरी चीजें, देशभर के 12 से ज्यादा राज्यों में अगले दो दिन होगी जोरदरा बारिश, जानें अपने इलाके का हाल रांची पुलिस ( Ranchi Police) से मिली जानकारी के मुताबिक सुदेश महतो के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। इस फोन के जरिए बदमाशों ने उनसे 15 लाख रुपए की मांग की। रंगदारी ना देने की सूरत में उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने बताया कि महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ...

Delhi: दो जौहरी भाइयों ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान, कोरोना संकट में इस बात से थे दुखी

Image
नई दिल्ली। Brothers Committed Suicide: दिल्ली ( Delhi ) के चांदनी चौक इलाके में कथित रूप से दो भाइयों के सुसाइड ( Delhi Suicide Case ) का मामला सामने आया है। मृतक दोनों भाइयों की पहचान 47 साल के अंकित गुप्ता और 42 साल के अर्पित गुप्ता के रूप में हुई। डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ( Delhi Police ) को सुसाइड नोट ( Suicide Note ) मिला है, जिसमें मौत की वजह आर्थिक तंगी को बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के मुताबिक, दोनों भाई आर्थिक तंगी से परेशान थे। बुधवार दोपहर को तीसरी मंजिल स्थित उनके कारखाने में दोनों के शव लटके मिले। Sushant Singh Rajput के हमशक्ल Sachin Tiwari पर लगा धोखा देने का आरोप, फिल्म रिलीज़ से ही पहले ही फंसी कानूनी पछड़े में परिवार ने लगाया फाइनेंसर पर आरोप पिता ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों दोनों बेटों को कारोबार में घाटा हुआ था। इसके लिए फाइनेंसर से मोटे ब्याज पर 60-70 लाख रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन, लॉकडाउन हुआ तो कारोबार और मंदा हो गया। इसके बाद दोनों भाई काफी परेशान थे। आरोप है कि फाइनेंसर पैसे देने के लिए द...

निर्देशक Mahesh Manjrekar से अंडरवर्ल्ड डॉन Abu Salem के नाम से मांगे 35 करोड़ रुपए, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Image
नई दिल्ली। बॉलीवुड ( Bollywood ) में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) केस में रोजाना नए मोड़ सामने आ रहे हैं तो वहीं अब अंडरवर्ल्ड ( Underworld ) का साया एक बार फिर मंडराने लगा है। ताजा मामला निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर से जुड़ा है। महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक शख्स ने फोन किया। इस शख्स ने डायरेक्टर से 35 करोड़ रुपए की मांग की। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की सबसे बड़ी चेतावनी, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बारिश दाऊद की 27 साल छोटी गर्लफ्रेंड मेहविश हयात ने तोड़ी चुप्पी, जानें मोस्ट वांटेड से संबंधों को लेकर क्या दिया जवाब बॉलीवुड पर एक बार अंडरवर्ल्ड का साया मंडरा रहा है। डॉन अबू सलेम के नाम पर डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर को एक शख्स ने फोन किया और धमकी देते हुए 35 करोड़ रुपये मांगे। मुंबई पुलिस ने बताया कि महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति ने धमकी भरे फोन किए और...

सवा लाख रुपये की अवैध शराब व महुआ लाहन जप्त

Image
डिजिटल डेस्क पन्ना । अवैध शराब  की रोकथाम के लिए  आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज  लांजी ग्राम नीलागोंदी, रिसेवाड़ा मे छापामार कार्यवाही की गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया गया है । इस दौरान एक लाख 13 हजार रुपये की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जप्त किया गया है।  जिले में गठित संयुक्त टीम द्वारा आब. वृत्त क्षेत्र लांजी के अन्तर्गत ग्राम नीलागोंदी में बाघ नदी के किनारे व जंगल में प्लास्टिक की 25 बोरियों में भरे अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए रखा लगभग 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई है। इसी प्रकार रिसेवाडा़ के जंगल में 04 किलोमीटर दूर पैदल गश्त करते हुए जंगल मे चार प्लास्टिक के ड्रमो में भरा 650 किलो ग्राम महुआ लाहन, दो चढ़ी  तथा 09 प्लास्टिक के जरीकेंनो में भरी 45 लीटर हाथ  कच्ची शराब बरामद की गई है। इस प्रकार तीन अलग अलग स्थानों से कुल 1850 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 65 लीटर हाथ  कच्ची शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 13 हजार रुपये ...

वाहन में 22 भैंसों को भरकर यूपी ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Image
डिजिटल डेस्क सीधी।  अमिलिया थाना पुलिस ने भैंस की तस्करी करते 1 आरोपी को वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 22 नग भैंस कीमत 11 लाख जप्त किया है। आरोपी वाहन में भैस भरकर यूपी ले जा रहे थे।  पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले तथा एसडीओपी चुरहट चंद्रगुप्त द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। थाना अमिलिया पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसका नाम रज्जन वक्स पिता मौला बक्स ग्राम खोरवा थाना कमर्जी का रहने वाला है। वह लगातार भैंस की तस्करी कर रहा है आज भी एक डीसीएम वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3269  कत्था कलर में कमर्जी से अमिलिया तरफ भैंस लादकर बिक्री हेतु मिर्जापुर तरफ जा रहा है। सूचना मिलने पर अमिलिया पुलिस ने ट्रक को रोक कर देखा तो उक्त वाहन में 22 नग भैंस लदे हुये थे जिनका परिवहन संबंधित वैध कागजात मागा गया जो न होना बताया। तब उक्त वाहन को एवं 22 नग भैंस को धारा 11 पशु कू्ररता अधिनियम के तहत जब किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जप्तशुदा 22 भैंसों को लिलवार स्थित गौशाला में रखा गया तथा आरोपी के विरुद्ध था...

पार्क में दिन-दहाड़े जमा था जुआ का फड़

Image
डिजिटल डेस्क जबलपुर । अधारताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क में दिन-दहाड़े जुआ फड़ जमा होने की सूचना पर घेराबंदी कर छापा मारा और वहाँ जुआ खेल रहे 5 जुआडिय़ों को पकड़कर उनके पास से 92 हजार नकदी व 5 मोबाइल जब्त किए हैं। पकड़े गये जुआडिय़ों को थाने लाकर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में टीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एमआईजी 16 के सामने स्थित चिल्ड्रन पार्क में जुए का फड़ जमा होने की सूचना पर थाने के स्टाफ व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छापा मारा और पार्क के अंदर जुआ खेल रहे गुरूमीत सिंह, राकेश पटैल, हरजीतसिंह, , नीलेश सोनी, भागीरथ रजक उर्फ राहुल को पकड़कर उनकी तलाशी लेते हुए 91 हजार 900 रुपये व सभी के मोबाइल जब्त किए गये। फड़ पकडऩे में टीआई के साथ एएसआई विश्वकर्मा, टेकचंद शर्मा,  नितिन मिश्रा, अतुल गर्ग, महेश कहार, अमित दुबे आदि मौजूद थे। . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . There was gambling in the park in broad daylight . . . from दैन...

 बैंक के अंदर फंदे पर लटकता मिला  सहायक प्रबंधक का शव - मिला सुसाइड नोट 

Image
डिजिटल डेस्क सतना। अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही में सहायक प्रबंधक की लाश बैंक के अंदर फंदे पर लटकती मिलने से सनसनी फैल गई, इस घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अशोक झारिया पुत्र महावीर झारिया 48 वर्र्ष निवासी सतारा जिला सिवनी यहां पर इंडियन बैंक की झुकेही ब्रांच में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह परिवार के साथ झुकेही कस्बे में ही रहते थे। बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे जब सफाई कर्मी बैंक पहुंचा तो  शटर गिरा हुआ था,लिहाजा उसने शटर उठाकर तो अंदर का दरवाजा खुला था।  मगर जैसे ही गेट से अंदर पहुंचा तो सहायक प्रबंधक कैश काउंटर के पास लगे पंखे पर फंदे से लटक  रहे थे। यह देखकर सफाई कर्मी उलटे पाव बाहर आया और मैनेजर राजीव मालवीय को सूचित किया,जिन्होंने पुलिस को खबर देकर बुला लिया। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक ने बैंक कर्मियों की मौजूदगी में लाश को फंदे से उतरवाया और अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के कपड़ों और सामान की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में फिलहाल पत्नी और परिव...