जंगल की जमीन के विवाद में हुई थी नाबालिग की हत्या
-गोभा में मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गोभा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
डिजिटल डेस्क सिंगरौली(वैढऩ)। कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम गोभा में विगत रविवार को मिले नाबालिग किशोरी के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी गांव का ही अधेड़ निकला। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि फारेस्ट की जमीन पर लगी झोपड़ी का सामान नाबालिग उठाकर फेंक रही थी। मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर पानी से भरे गड्ढे में डाल दिया था ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह गोड़ निवासी मुनगहवां टोला गोभाके विरूद्ध भादंसं की धारा 302, 201 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार फरियादी किशुन यादव पिता स्व. कंचन यादव निवासी आमडीह टोला गोभा ने विगत 22 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि जंगल में मवेशी खोजने गई उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री गायब हो गई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। 24 अगस्त को परिजनों ने सूचना दी थी कि ग्राम कोइलार गडहरा जंगल स्थित पानी से भरे गड्ढे में नाबालिक मृत पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा था।
परिजनों ने जताई थी आशंका
शव मिलने के बाद परिजनों ने हीरा सिंह पर हत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेते हुए कड़ाई से पूछताछ की थी। आरोपी ने कबूला है कि 22 अगस्त को फारेस्ट की जमीन पर बनी उसकी झोपड़ी को वन कर्मियों ने तोड़ दिया था। झोपड़ी तोडऩे में मृतका के परिजन भी शामिल थे। इसको लेकर आरोपी के मन में काफी विद्वेष पैदा हो गया था।
शाम छह बजे झोपड़ी में था आरोपी
आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना की शाम 6 बजे वह मवेशी चराकर झोपड़ी में पहुंचा था। तभी देखा कि मृतका क्षतिग्रस्त झोपड़ी का सामान उठाकर फेंक रही है। हमने ऐसा करने से उसे मना किया था। लेकिन वह नहीं मानी। फिर क्रोध में आकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को दूर स्थित गडढ़े में फेंक दिया था।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
अंधी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में नपुअ विंध्यनगर देवेश पाठक, कोतवाली प्रभारी नि. अरूण कुमार पांडेय, विंध्यनगर थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी, गोभा चौकी इंचार्ज नीरज सिंह, उनि रामजी शर्मा, प्रआ पिंटू राय, पप्पू सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, रामजी पांडेय, आ. संदीप सिंह, अतुल तिवारी, एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. एसएन मरावी, प्रआ नरेंद्र सिंह शामिल थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gDlg9Y
.
Comments
Post a Comment