सोया तेल व वनस्पति घी से बनाता था नकली घी -मिलावट का धंधा करने वाले व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क जबलपुर । रांझी थाना क्षेत्र स्थित बड़ा पत्थर गंगाराम का भट्टा के पास विगत 24 अगस्त को पुलिस टीम ने छापा मारकर नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। छापे के दौरान करीब 5 क्विंटल मिलावटी देशी घी जब्त किया गया था। उक्त मामले की जाँच के लिए सैम्पल भोपाल भेजा गया था। उधर जाँच उपरांत रांझी पुलिस ने मिलावट का धंधा करने वाले व्यापारी विष्णु गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जाँच में पता चला कि वह सोयाबीन तेल व वनस्पति घी में एसेंस मिलाकर देशी घी बनाकर बाजार में बेचता था। 
सूत्रों के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी पेनेंद्र मेश्राम ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसमें उल्लेखित किया गया कि विष्णु गुप्ता नामक व्यापारी अपने पुराने मकान में वनस्पति घी, सोयाबीन तेल में देशी घी का एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाकर बेचता था। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर रांझी थाने में आरोपी विष्णु गुप्ता के द्वारा धोखाधड़ी कर बेईमानी व छलपूर्वक अवैध 
लाभ अर्जित किया जाना पाए जाने पर धारा 420, 272 के तहत मामला दर्ज कर अभिरक्षा में लिया गया है। 
साढ़े 5 लाख का था माल 
पुलिस के अनुसार छापे के दौरान एक कमरे में वनस्पति के 114 डिब्बे 15 लीटर वाले भरे हुए, सोयाबीन तेल के 51 डिब्बे व एक अन्य ब्राण्ड के 332 डिब्बे 15 किलो वाले  व बोतलों में एसेंस भरा हुआ था। वहीं एक कमरे में रखे तीन गंजों में घी भरा हुआ था एवं मिक्सर लगा था। कमरे में ही पन्नियों में पैक किया गया घी भी रखा था। कार्रवाई के दौरान करीब 5 लाख 66 हजार रुपए का माल जब्त किया गया था। 
धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
 खाद्य अधिकारी द्वारा दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर नकली घी बनाकर बाजार में बेचने वाले व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 
-आरके मालवीय, टीआई रांझी
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
A case of cheating was filed against a businessman who was involved in adulteration
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2EBYFxA

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई