शर्मनाकः दिल्ली में नाना ने 19 साल की लड़की का किया रेप, नोएडा में इलाज कराने आई महिला की डॉक्टर ने की लूटी इज्जत

दिल्ली एनसीआर से आज महिलाओं के खिलाफ अपराध की दो बड़ी घटनाएं सामने आई है। दिल्ली की घटना ने तो खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां 19 साल की एक लड़की ने अपने नाना पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पहुंची लड़की का रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो अपने साथ हुई दरिंदगी का खुलासा कर रही है। दूसरी ओर नोएडा में एक डॉक्टर ने महिला की इज्जत लूटी। उक्त डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी है।

दिल्ली की घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी में 19 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाना ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा, लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके नाना मोहम्मद अमरीश ने उसके साथ दरिंदगी की।

 

धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल से बर्खास्त हो चुका है आरोपी


पुलिस शिकायत के अनुसार मंगलवार को आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट और दरिंदगी की। आरोपी के साथ एक दोस्त भी था। पुलिस ने कताया कि सरकारी अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया। बताया गया कि आरोपी धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल का बर्खास्त कर्मचारी है। लड़की ने मीडियाकर्मियों को बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी ने उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया था।

पीड़िता बोलीं- रेप के बाद किसी को नहीं बताने की नाना ने दी धमकी


पीड़िता ने कहा, आरोपी अमरीश अपने एक सहयोगी के साथ आया था। उसने मुझे कमरे के अंदर धकेल दिया और मेरे साथ मारपीट की। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने इसे दूसरों को बताया तो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शाम करीब 4 बजे जब मेरी मां घर आई, तो मैंने उन्हें घटना के बारे में बताया और उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

नोएडा में इलाज कराने आई महिला का डॉक्टर ने किया रेप


इधर नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। थाना फेस 2 पुलिस ने अभियुक्त डा सचिन कुमार को सेक्टर 92 के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी बीमारी का इलाज करवाने अभियुक्त के क्लीनिक भंगेल आई थी।

इलाज के दौरान अभियुक्त ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी डॉक्टर सचिन कुमार सहारनपुर का रहने वाला है और नोएडा में आम्रपाली सफायर सैक्टर 45 में रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें - छाबला गैंगरेप केसः फांसी की सजा पलटते हुए SC ने दोषियों को किया रिहा, जानिए क्यों

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aUpXmYq

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई