Jharkhand News: 22 वर्षीय प्रेमिका की गोली मार कर प्रेमी ने की हत्या, एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो इलाके में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रेमिका का नाम खुशबू कुमारी है। वहीं आरोपी प्रेमी का नाम राजू उरांव है। आ रही जानकारी के मुताबिक खुशबू को गोली उसके प्रेमी शहनाई टोली निवासी राजू उरांव ने मारी है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि खुशबू कुमारी और राजू उरांव दोनों प्रेम प्रसंग में थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया प्रेमी
युवक राजू उरांव अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली में रहने वाली 22 वर्षीय लड़की खुशबू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पिछले एक साल से दोनों लिव इन रिलेशनशिम में रह रहे थे
राजू उरांव शहनाईटोली का रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि राजू और खुशबू लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों पिछले एक साल से साथ में रहते थे। रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच राजू ने खुशबू को गोली मार दिया। खुशबू की मौत की खबर उसके घरवालों को दे दी गई है।
घटना को अंजाम देने से पहले प्रेमी-प्रेमिका में हुआ था विवाद
पुलिस का कहना है कि हर बिंदू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि राजू को खुशबू पर शक हो गया था। राजू को लगता था कि खुशबू किसी दूसरे युवक से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। राजू की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी में नहीं हुई होती ये चूक तो कभी बाहर नहीं आता MMS कांड, जानिए कैसे हुआ ये पूरा खुलासा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EBgV3pN
Comments
Post a Comment