Extortion Case: वसूली मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर की बढ़ी मुश्किल, लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली। सवा सौ करोड़ रुपए की वसूली ( Extortion Case ) से जुड़े मामले में फंसे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किल बढ़ गई है। ठाणे पुलिस ने पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Look out circular) जारी किया है। ठाणे के पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी।

विवादों में आए सीनियर आईपीएस (IPS) परमबीर सिंह के खिलाफ यह नोटिस उस मामले को लेकर जारी किया गया है, जिसमें उन पर 1.25 करोड़ रुपए की वसूली करने का आरोप है।

यह भी पढ़ेंः Maharashtra: फोन पर खुद को शरद पवार बताकर चीफ सेक्रेटरी से की पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की बात, जानिए फिर क्या हुआ

वर्ष 2018 से फरवरी 2019 के बीच का है, जब परमबीर सिंह ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, उस दौरान उन पर सवा सौ करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगा है।

इस मामले में लगातार फंस रहे पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई है। ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।

वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह और अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि परमबीर सिंह खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ेंः घोड़े की एंटीबॉडी से महाराष्ट्र की कंपनी बना रही दवा, 90 घंटे में संक्रमण खत्म करने का दावा

ये है लुकआउट नोटिस
लुकआउट नोटिस तब जारी किया जाता है, जब किसी व्यक्ति को देश से भागने की आशंका हो और उसे रोकना हो।

परमबीर सिंह पर केस और शिकायतों का निपटारा करने के बदले में 15 करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप है।
यह आरोप एक बिल्डर ने लगाए थे। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने भी निलंबन वापस लेने के लिए 2 करोड़ की मांग का आरोप लगाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XqC8wX

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई