Jammu-Kashmir terrorist attack: पुलवामा में पूर्व एसपीओ और उनकी पत्नी को आतंकियों ने मारी गोली, मौत

नई दिल्ली। पाक समर्थित आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में नापाक हरकत जारी है। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के हरिपरिगाम इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनकी बेटी और पत्नी को भी गोली लगी जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। ताजा अपडेट के मुताबिक बेटी की हालत गंभीर है।

आतंकी हमले की यह रविवार देर शाम की है। आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर अचानक फायरिंग कर दी। इस आतंकी हमले में पूर्व एसपीओ की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटी भी आतंकी हमले में घायल हुईं। पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। फैयाज अहमत की बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

27 जून को भी श्रीनगर के बरबरशाह इलाके में सुरक्षा बलों पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। हमले के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दरअसल, बरबरशाह इलाके में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नफरी पर ग्रेनेड दागा। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड उनसे थोड़ी दूर सड़क पर गिरकर फटा। विस्फोट के कारण चार स्थानीय लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला भी है। स्थानीय लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए एसपी ईस्ट तनुश्री ने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया । इनमें से एक नागरिक की मौत हो गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qsNWt5

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई