महाराष्ट्र: ऑनलाइन क्लास के दौरान चलने लगा अश्लील वीडियो, प्रोफेसर ने दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से स्कूल और कॉलेज बंद है। पढ़ाई में हो रहे नुकसान को देखते हुए स्कूल और कॉलेज वाले बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे है। कोरोना काल के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का चलन काफी तेजी हो गया है। ऑनलाइन क्लासेस के दौरान कई बार हैरान करने और शर्मिंदगी वाले मामले भी सामने आए हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। जहां ऑलनाइन क्लास के दौरान अचानक एक पॉर्न वीडियो चलने लगा। इस संबंध में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें :— ट्रिपल मर्डर: बदमाशों ने घर में सो रहे कपड़ा व्यापारी और दो बेटों की गोली मारकर हत्या की

अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के विले पार्ले स्थित एक कॉलेज की ऑनलाइन क्लास के दौरान शरारती तत्वों ने अश्लील वीडियो चलाया। कॉलेज के एक प्रोफेसर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला चार दिन पहले है।

आरोपियों की तलाश में जुटी जुहू पुलिस और साइबर सेल
मुंबई पुलिस ने रविवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि कॉलेज के एक प्रोफेसर ने इसकी शिकायत की थी। जिसके आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 570 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुहू पुलिस के साथ साइबर सेल के अधिकारी भी संबंधित आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ेँः क्या डेल्टा प्लस पर काबू पाने के लिए बदलनी पड़ेगी वैक्सीन की संरचना? जानिए विशेषज्ञों के सुझाव

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह की हरकत है। अलग-अलग शहरों से ऐसी ही खबरें आ चुकी है। अध्यापकों से मजाक और गाली गलौच का मामला भी सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों यूपी के अतर्रा में ऑनलाइन क्लास के दौरान एक पॉर्न वीडियो चल गया था। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को दोषी मानते हुए हटा दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3x37kiz

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई