हरियाणा में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने पर 350 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और पत्थरबाजी करने के आरोप में 350 अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते हिसार में एक कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कुछ किसानों के विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसर्मियों ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी और वो बैरीकेड तोड़ते हुए कार्यक्रम स्थल के करीब पहुंच गए थे, जिसको देखते हुए पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुकदमा अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के खिलाफ यह मुकदमा आईपीसी की धारा 147 दंगा, 148 दंगा और जानलेवा हथियारों से हमला, 188 सरकारी काम में बाधा डालने, 307 जानलेवा हमला, 353 ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की धाराओं में दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस और किसानों के बीच हुए इस टकराव मं पांच महिला अधिकारियों समेत 20 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा था।

आपको बता दें कि किसानों कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल नवंबर से भाजपा-जेजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी के कई किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले, लेकिन सरकार ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है। हालांकि सरकार ने कानूनों में यथा आवश्यक संशोधन करने की बात जरूरी कहीहै, लेकिन किसान इतने पर तैयार नहीं हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u2jLZL

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई