शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी गिरफ्तार
शोपियां। जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, इससेस पहले गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू हवाई अड्डे से एक आतंकवादी शाहिद नावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू एयरपोर्ट से जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स से जुड़े एक आतंकवादी शाहिद नावेद को गिरफ्तार किया है। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पुंछ में भंडाफोड़ किए गए मॉड्यूल का हिस्सा था। इस कार्रवाई में पुलिस द्वारा जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s0GTH8
Comments
Post a Comment