Mansukh Hiren Case: NIA को मुंबई की एक नदी से मिले CPU और गाड़ी की नंबर प्लेट्स
नई दिल्ली। मुंबई मनसुख हिरेन केस में सचिन वाजे पर शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की तफ्तीश कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने रविवार को मुंबई में मिठी नदी से कंप्यूटर का सीपीयू, हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप, डीवीआर और एक रजिस्ट्रेशन संख्या वाली गाड़ी की दो नंबर प्लेट बरामद की। यही नहीं एनआईए हिरेन केस के मुख्य आरोपी सचिन वाजे को भी मौके पर लेकर पहुंची।
महाराष्ट्र: मुख्य सचिव ने रश्मि शुक्ला पर दी अपनी रिपोर्ट, वाजे को मुंब्रा क्रीक ले गई NIA
आपको बता दें कि मनसुख मर्डर केस मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली गाड़ी के साथ जुड़ा हुआ है। जो विस्फोटक से लैस जो गाड़ी एंटीलिया के बाहर मिली, वो मनसुख हिरेन की ही थी। जिसके तार मुंबई पुलिस के निलंबित सहायक इंस्पेक्टर सचिन वाजे से जुड़े हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PCkSkx
Comments
Post a Comment