दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई लूट और हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को 24 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की डीसी ऊषा रंगरानी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि हमने आरोपियों के पास से स्कूटी भी बरामद कर ली है।
लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारी थी चाकू
उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक महिला को चाकू मार दिया गया है। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों ने पहले महिला की चेन खींचने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर इलाके में शनिवार शाम को दो महिलाएं एक मासूम बच्चे के साथ शनि बाजार इलाके से खरीदारी करने गई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r2HxnZ
Comments
Post a Comment