Double Murder In Patna: बिहार में बेखौफ अपराधियों का ताडंव थमता नजर नहीं आ रहा है। अब ताजा मामला राजधानी पटना से आया है, जहां अपराधियों ने बीजेपी के पूर्व विधायक के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीते शाम की है, मृतकों की पहचान अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चित्तरंजन शर्मा के चचेरे भाइयों के रूप में हुई है। एक भाई की मौत को घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे भाई ने आज सुबह पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना के पत्रकार नगर इलाके में मंगलवार शाम दो अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग की। पटना के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पीड़ितों में से एक की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान शंभू सिंह के रूप में हुई है। गौतम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि शंभू की आज सुबह अस्पताल में मौत हुई। पांडव गिरोह का नाम आया सामने, जांच जारी- एएसपी के अनुसार जांच में पता चलता है कि हमलावरों ने हमले के लिए 7.6 और 9 मिमी अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। हमलावरों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस इलाके के सीसी...