आरटीआई कार्यकर्ता को दिन-दहाड़े मारी गोली, फैली दहशत; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Shocking Crime: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुरुवार दोपहर आरटीआई कार्यकर्ता रंजीत सोनी को किसी ने गोली मार दी. गोली लगते ही वे जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि सोनी ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में कई आवेदन लगा रखे थे. वे अक्सर आरटीआई का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इलाके के सारे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है.
from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/Y4Wl5Uc
from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/Y4Wl5Uc
Comments
Post a Comment