Posts

बिहार में जदयू विधायक के करीबियों पर गोलीबारी, 2 की मौत, 1 घायल (लीड-1)

Image
गोपालगंज, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को कुचायकोट क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के तीन करीबियों को गोली मार दी गई। इस घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इधर, लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, लोगों के चंगुल से छुड़वाकर पुलिस उनका इलाज करवा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजपुर बाजार में देवेंद्र पांडेय अपने मित्र पप्पू पांडेय के साथ बैठकर एक दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोपालगंज (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक नरेश पासवान ने आईएएनएस को बताया कि, इस घटना में देवेंद्र पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ब्लॉक डवलपमेंट कमिटि (बीडीसी) के सदस्य पप्पू पांडेय और रंगीला चौहान घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति में देखते हुए पप्पू पांडेय को गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद ग्...

घाटपरासिया के जंगल में मिला नरकंकाल - लापता युवक के रिश्तेदारों ने की शिनाख्त, जताई हत्या की आशंका

Image
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया से लगे जंगल में गुरुवार को नरकंकाल मिला। घाटपरासिया से अगस्त माह से लापता युवक के परिजनों ने शव के पास मिले कपड़े के टुकड़ों से उसकी शिनाख्त की है। शव का कुछ हिस्सा जमीन में दबा होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। शुक्रवार को नरकंकाल का पीएम दो डॉक्टरों की टीम ने किया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के प्रागपुरा जयपुर राजस्थान निवासी 38 वर्षीय राहुल पिता माधव मीणा पिछले कुछ वर्षों से छिंदवाड़ा में रहकर काम करता था। उसने घाटपरासिया की एक युवती से शादी भी कर ली थी। उसके दो बच्चे है। राहुल बीती 23 अगस्त से घर से लापता है। परिजनों ने 25 अगस्त को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। राहुल के भाई जीताराम मीणा ने घाटपरासिया में मिले नरकंकाल के समीप मिले कपड़े के आधार पर शिनाख्त की है। थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा का कहना है कि गुम व्यक्ति का नरकंकाल होने की संभावना है। हालांकि डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि...

नशे में धुत्त ड्राइवर ने रिहायशी इलाके की तंग गली में घुसा दिया ट्रक - कई घरों के विद्युत सर्विस लाइन टूटीं

Image
डिजिटल डेस्क शहडोल । धनपुरी नगर के कच्छी मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब एक कैप्सूल ट्रक तंग गली में घुस गया। नशे की हालत में चालक ने जबरन वाहन गली में ले गया। जिससे कई लोगों की सर्विस लाइनें टूट गईं। अन्य तरह का नुकसान भी हुआ। सुबह के समय लोग जाग भी नहीं पाए थे, उसी समय हादसा हुआ। मौके पर लोग इक_ा हो गए। उसी दौरान सड़क के किनारे पड़ी रेत के टीले से टकराकर कैप्सूल जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैप्सूल चालक को पकड़कर वाहन सहित थाने ले जाया गया। इधर दर्जनों घरों की सर्विस लाइन और अन्य नुकसान होने के कारण उन्होंने इसकी भरपाई की मांग की। कैप्सूल मालिक ने भरपाई की। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।   . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Drunk driver rammed truck into narrow lane - service lines of several houses broken . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fKURYZ

2 लाख का कर्ज, वसूले 5 लाख, फिर भी साढ़े चार लाख रुपये बकाया सूदखोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 1 पकड़ा गया

Image
डिजिटल डेस्क जबलपुर । सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी 2 लाख रुपये के कर्ज के बदले में पाँच लाख रुपये वसूलने के बाद भी साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज चढ़ाए हुए था। पुलिस ने बताया कि रेलवे कर्मचारी लोको तलैया निवासी मोहित गुप्ता 29 वर्षीय ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसने फरवरी 2016 में राजेन्द्र नगर कटंगा निवासी एंथोनी राजन से  2 लाख रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। तय शर्त के अनुसार वह एंथोनी के सहयोगी सिराज खान को ब्याज सहित किश्त के 20 हजार रुपये देता था। ऐसा करके उसने दो लाख के बदले में कुल 5 लाख रुपये चुका दिए थे। इसके बाद भी दोनों साढ़े चार लाख रुपये और देने के लिए दवाब बनाने लगे। दोनों की प्रताडऩा से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मामले की जाँच के बाद आरोपी एंथोनी राजन 35 वर्षीय को अभिरक्षा में लेते हुए फरार सिराज खान की तलाश शुरू कर दी है।    . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 2 lakh loan, Rs 5 lakh recovered, yet a case against mon...

गोपालगंज: JDU विधायक के करीबियों पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत दो घायल

Image
जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय (JDU MLA Pappu Pandey) के करीबियों को गोली मारे जाने की घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई. वहीं दो बदमाशों की लोगों को जमकर धुनाई कर दी. from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/33oB3WA

एफबीआई की 10 वांछितों की सूची में भारतीय मूल का व्यक्ति, सिर पर 100,000 का डॉलर इनाम

Image
न्यूयॉर्क, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने जनता के बीच भारतीय मूल के भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल की सूचना देने पर 100,000 डॉलर के इनाम राशि की पेशकश को फिर से दोहराया है। गौरतलब है कि यह व्यक्ति एफबीआई की 2017 में जारी 10 मोस्ट वांटेड सूची में से एक है। पटेल ने साल 2015 में कथित तौर पर अपनी पत्नी पलक की हनोवर के मैरीलैंड राज्य में डंकिन डोनट्स कॉफी शॉप के अंदर चाकू से मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा है। उस पर हत्या का आरोप है। हालांकि उसे 2017 में वांछितों की सूची में तब डाला गया था, जब उसे एफबीआई पकड़ नहीं पाई थी। उस पर 100,000 डॉलर का इनाम रखा गया है और शुक्रवार को एफबीआई ने उसके और इनाम के बारे में जानकारी देते हुए जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए ट्वीट किया। एफबीआई ने लोगों से कहा है कि अगर वे व्यक्ति के बारे में जानते हैं या फिर उन्हें यह पता है कि वह कहा है, तो एजेंसी या निकटतम अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें। डब्ल्यूटीओपी रेडियो ने अधिकारियों के हवाले से बताया, घटना के दौरान पटेल 24 साल का था, उसने कथित तौर...

इटावा में छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Image
इटावा (Etawah) के एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस ने थाना बकेवर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/37f70lh

बलरामपुर: भीषण आग में युवक की जिंदा जलकर मौत, 90 प्रतिशत जला पत्रकार

Image
बलरामपुर (Balrampur): अस्पताल में भर्ती पत्रकार राकेश सिंह ने बताया कि दबंगों ने उसके घर में आग लगाई है. कुछ नकाबपोश लोग उसके घर में घुसे थे और पहले मारपीट की उसके बाद आग लगा दी. from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/3o1kqrR

श्रीगंगानगर: ट्रोले और बोलेरो में जबर्दस्त भिड़ंत, 4 युवकों की मौके पर ही मौत

Image
Big accident: श्रीगंगानगर जिले में शुक्रवार को हुये भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई. ये युवक अपने गांव में वोट (Vote) देकर वापस सूरतगढ़ लौट रहे थे. from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JpTxyA

दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, फिर आधी रात चकमा देकर प्रेमी संग भागी दुल्हन

Image
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक दुल्हन शादी के साथ फेरे लेने के बाद आधी रात अपने प्रेमी (Boyfriend) के साथ भाग गई. फिलहाल, मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है. from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/37ddPnx

ATM अपडेट करने के बहाने टीचर से 10 लाख का फ्रॉड, झारखंड से ठग गिरफ्तार

Image
कुल्लू (Kullu) जिला के एक रिटायर्ड शिक्षक से एटीएम अपडेट करने के बहाने 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने झारखंड (Jharkhand) से गिऱफ्तार किया है.  from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/3fOcsQ4

जानिए ऐसा क्या हुआ जो पुलिस मौके पर पहुंची

Image
बड़वानी/पाटी. थाना क्षेत्र के आने वाले बमनाली गांव में पति ने पत्नी की ईंट और पत्थर से मार कर हत्या कर दी। बोकराटा पुलिस चौकी प्रभारी पिंकी सिसौदिया ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना पर पहुंची चौकी प्रभारी को पुत्र ने बताया कि मेरे पिता वसरिया बारेला हमेशा मेरी मां महगूबाई बारेला (42) से मारपीट करता था। वहीं रात को ईंट व पत्थर से ज्यादा ही मारपीट की। पुत्र ने बताया कि बहन को भी घर से भगा दिया था और कहनेा लगा कि तुमको भी जान से मार दूंगा। मैं पास के फलिये में नुकते के कार्यक्रम में गया था। दोनों बहनें पड़ोसी के यहां जाकर सो गई थी। सुबह हम सभी लोग डरते-डरते घर आए तो मां आंगन में मरी पड़ी हुई थी। आसपास खून भी पड़ा हुआ था। साथ ही पास ही ईंट व पत्थर भी पड़े हुए थे। पिता घर पर नहीं थे। इसके बाद बड़े पापा को जाकर ये घटना बताई। उन्होंने व गांव के मुखिया को लेकर थाने आया। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द किया। एएसआई आशिक खान ने बताया कि आरोपी मौके से फरार है। त...

उधारी के तकाजे से परेशान होकर की थी दोस्त की हत्या - बड़ी कुम्हारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Image
डिजिटल डेस्क बालाघाट। कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ी कुम्हारी में गत दिनों राजेन्द्र उर्फ मुन्ना दमाहे की हत्या उधारी के रूपयों को लेकर हुई थी। जिसमें पुलिस ने उसके ही दोस्त प्रेमचंद उर्फ बिच्छी नगपुरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी प्रेमचंद पर मृतक राजेन्द्र उर्फ मुन्ना दमाहे के 13200 उधार थे। जिसके लिए राजेन्द्र प्रेमचंद को लगातार फोन लगाकर उधारी वापस करने के लिए तकाजा कर रहा था। जिससे परेशान होकर आरोपी ने योजनाबद्व तरीके से राजेन्द्र की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजेन्द्र द्वारा लगातार उधारी के रूपये वापस करने को लेकर किये जा रहे तकाजे से परेशान आरोपी ने रात में राजेन्द्र को बुलाकर साथ में शराब पी, जिसके बाद उसका रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया और जब वह कामयाब नहीं हो सका तो उसने उसके हाथ-पांव बांधकर, शराब के नशे में गला दबाकर हत्या कर दी। अंतिम बार मृतक के साथ दिखाई देने से आरोपी पर गहराया संदेह 24 नवंबर की रात राजेन्द्र उर्फ मुन्ना पिता दौनीलाल दमाहे, शाम 7 बजे घर से निकला था। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका था। जिसके दू...

संजयनगर में पिपरमेंट दुकान से दस लाख रुपयों से भरा बैग चोरी

Image
डिजिटल डेस्क छतरपुर । लवकुशनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर में स्थित एक पिपरमेंट व्यापारी की दुकान से गुरुवार को दिन दहाड़े 10 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि जिस समय रुपयों से भरा बैग दुकान से चोरी गया, उस समय दुकान संचालक पिपरमेंट की खरीद फरोख्त में व्यस्त था। दुकान संचालक की व्यस्तता का फायदा अज्ञात चोर ने उठाया और दुकान में रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गया। जब दुकान संचालक ने फुरसत होकर बैग की तरफ देखा, तब उसे घटना की जानकारी लगी। हालांकि पुलिस के अनुसार 7.93 लाख रुपए चोरी होने का अंदेशा है। सुबह दस बजे आया था रुपया शिकायत के अनुसार रिया ट्रेडर्स के संचालक धीरेंद्र पटेल के पिता मथुरा प्रसाद पटेल दुकान में गुरुवार की सुबह 11 बजे पिपरमेंट तेल की खरीदी कर रहे थे। उसी समय अज्ञात चोरों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे कामदगिरी ट्रेडर्स का मुनीम 9.22 लाख रुपए बैग में देकर गया था। एक लाख रुपए उसी बैग में मथुरा प्रसाद ने अपने पैसे रख दिए थे, इस तरह बैग में लगभग दस लाख रुपए रखे थे, जो चोरी हो गए। हालांकि अक्टौंहा चौकी प्रभारी ने देर शाम...

हाईवे पर ट्रक ने पिता-पुत्री को कुचला, पुत्री की मौत घटना के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक, लगा लंबा जाम

Image
डिजिटल डेस्क जबलपुर । अधारताल थाना क्षेत्र में हाईवे रोड को पार करते समय दाऊ मैरिज गार्डन के पास दस चका ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रक का चालक युवती के सिर को कुचलता हुआ निकला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर भाग गया, जिससे हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा।    घटना के संबंध में एसआई अनिल मिश्रा ने बताया कि सूचना पाकर वे मौके पर पहुँचे तो पता चला कि गोराबाजार निसार अली का बगीचा के पास रहने वाले रमाकांत विश्वकर्मा अपनी भतीजी 7 वर्षीय आकांक्षा को लेकर हाईवे पर उसके पिता के पास छोडऩे के लिए अपनी बेटी ज्योति विश्वकर्मा उम्र 17 वर्ष को बाइक से लेकर रात साढ़े 9 बजे के करीब   दाऊ मैरिज गार्डन के पास जा रहे थे। जैसे ही रमाकांत ने दाऊ मैरिज गार्डन के पास फोरलेन सड़क को पार करने बाइक आगे बढ़ाई तभी कटनी से नागपुर की ओर जा रहे दस चका के ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 4175 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। ...

हत्यारों को पकडऩे शव रखकर प्रदर्शन - परिजनों ने पुलिस जाँच में लापरवाही का आरोप लगाया

Image
डिजिटल डेस्क जबलपुर । गोराबाजार क्षेत्र स्थित  बिलहरी निवासी 20 वर्षीय युवक की लाश पिंडरई पुल के पास केनाल में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के शव को लेकर परिजनों ने गोराबाजार क्षेत्र में शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों का आरोप था कि मृतक रितिक सैलानी के लापता होने की रिपोर्ट दज कराई जाने के बाद पुलिस ने गंभीरता पूर्वक जाँच नहीं की जिसके चलते उसकी मौत हो गयी है। सूत्रों के अनुसार बिलहरी निवासी रितिक सैलानी के लापता होने पर उसकी माँ रविता सैलानी ने 21 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा 20 नवंबर को घर से निकला था जो कि वापस लौटकर नहीं आया है। परिजनों का कहना था कि रितिक के कुछ दोस्तों ने बताया था कि उसके साथ लाठी व चाकू से मारपीट की गयी थी और डेरी फार्म कब्रिस्तान के पास उसका गमछा मिला था। उस दौरान मारपीट करने वालों के नाम भी बताए गये थे लेकिन इस जानकारी को पुलिस ने गंभीरता पूर्वक नहीं लिया और जाँच में देरी होने के कारण रितिक की मौत हुई है। परिजनों का कहना था कि रितिक की हत्या की गयी है और उसके हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उधर...

सराफा व्यापारी ने लूटेरों से छुड़ाए आभूषण - दिन दहाड़े लूट की घटना

Image
डिजिटल डेस्क कटनी/बाकल। बहोरीबंद क्षेत्र के कुआ गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जब दो युवक ग्राहक बनकर सराफा व्यापारी के यहां आभूषण लूटने के लिए पहुंचे। सामान्य ग्राहक की तरह दोनों युवक निरंजन सोनी की दुकान में पहुंचे। दुकानदार से युवाओं ने बिछिया और पायल खरीदने की बात कही। दुकानदार ने युवाओं को आभूषण दिखाए। युवाओं ने बिछिया खरीदा और दुकानदार को रुपए भी दिए। दुकानदार जैसे ही रुपए काउंटर के अंदर रखने लगे। तथाकथित ग्राहक पायल और बिछिया का एक डिब्बा उठाकर बाहर जाने लगे। दुकानदार ने साहस दिखाई और तुरंत दौड़कर डिब्बा को आरोपियों से छुड़ाते हुए शोर मचाना शुरु कर दिया। सराफा व्यापारी के हौसले को देखते हुए अब आरोपी फौरन अपनी मोटरसाइकिल चालू करते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने पीछा भी करने का प्रयास किया। इसके बावजूद उन्हें किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी। दुकानदार ने बताया कि बाइक मेें नंबर छोटे अक्षरों में लिखा था। कुआ में दिनदहाड़े लूट की असफल प्रयास से अन्य व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।  . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . ....

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवती की मौत - मृतिका का विवाह हो गया था तय

Image
बछौन चौकी के टिकटई गांव की घटना, नहर किनारे खेत में बेहोश मिला प्रेमी युगल   डिजिटल डेस्क  छतरपुर । बछौन पुलिस चौकी के टिकटई गांव में एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की जिसमें युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरसल टिकटई निवासी 21 वर्षीय युवक विनोद गांव की ही एक युवती विमला उम्र 20 साल से प्रेम करता था। युवक के परिजन भी युवक  की शादी युवती से करने के लिए तैयार थे, लेकिन युवती के परिजन विरोध कर रहे थे। जिसके चलते दोनों का विवाह नहीं हो पा रहा था। मंगलवार की रात प्रेमी युवक और प्रेमिका ने तय किया कि वे अगर एक साथ जीवन व्यतीत नहीं कर सकते तो एक साथ मर कर अपने प्यार को अमर कर देंगे और रात 2 बजे के आसपास युवती प्रेमी से मिलने के लिए घर से दूर नहर के पास गई जहां पर दोनों ने सल्फास का सेवन कर लिया। जिससे युवती विमला की मौत हो गई और विनोद को गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।  युवती की आज जानी थी लगुन   युवती विमला के परिजन उसका विवाह टोरिया में तय कर दिया था। बुधवार को...

पुलिस की वर्दी पहनकर बेच रहा था चोरी का सामान

Image
साउथ कोरिया में नौकरी करने वाले इंजीनियर के गढ़ा शारदा कॉलोनी स्थित मकान  में हुई दस लाख की चोरी, माल बरामद  डिजिटल डेस्क जबलपुर । गढ़ा थाना क्षेत्र में विगत 17 नवंबर की दरमियानी रात शारदा कॉलोनी के एक सूने मकान में करीब दस लाख की चोरी हुई थी। साउथ कोरिया में पदस्थ इंजी. का यहाँ रहने वाले परिवार के सदस्य छट पूजा के लिए बिहार गये थे। जानकारी लगने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। उधर इंजी. के घर से चोरी किया गया सामान बेचने के लिए चोर पुलिस की वर्दी पहनकर निकला था। जिसे संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ के बाद चोरी का खुलासा किया गया है।  इस संबंध में बताया गया कि शारदा कॉलोनी सांई पैलेस में ब्रजेश राय का परिवार रहता है वे साउथ कोरिया में इंजीनियर हैं। विगत 17 नवंबर की रात उनके घर में हुई चोरी की रिपोर्ट उनके ड्राइवर सिमोन दयाल ने दर्ज कराई थी। घटना की जाँच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर एलईडी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे संदेही को को पकड़ा और पूछताछ की जिसने अपना नाम सतेंद्र गोल्हानी निवासी सिवनी धूमा का रहने वाला बताया एवं ब्रजेश राय क...

मऊ: शादी का बंधन तोड़ने को नहीं राजी हुई पत्नी, गला काटकर उतारा मौत के घाट

Image
Crime in UP: मऊ (Mau) के एसपी (SP) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JmBwRK