हाईवे पर ट्रक ने पिता-पुत्री को कुचला, पुत्री की मौत घटना के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक, लगा लंबा जाम

डिजिटल डेस्क जबलपुर । अधारताल थाना क्षेत्र में हाईवे रोड को पार करते समय दाऊ मैरिज गार्डन के पास दस चका ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रक का चालक युवती के सिर को कुचलता हुआ निकला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर भाग गया, जिससे हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। 
  घटना के संबंध में एसआई अनिल मिश्रा ने बताया कि सूचना पाकर वे मौके पर पहुँचे तो पता चला कि गोराबाजार निसार अली का बगीचा के पास रहने वाले रमाकांत विश्वकर्मा अपनी भतीजी 7 वर्षीय आकांक्षा को लेकर हाईवे पर उसके पिता के पास छोडऩे के लिए अपनी बेटी ज्योति विश्वकर्मा उम्र 17 वर्ष को बाइक से लेकर रात साढ़े 9 बजे के करीब   दाऊ मैरिज गार्डन के पास जा रहे थे। जैसे ही रमाकांत ने दाऊ मैरिज गार्डन के पास फोरलेन सड़क को पार करने बाइक आगे बढ़ाई तभी कटनी से नागपुर की ओर जा रहे दस चका के ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 4175 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक सवार रमाकांत, उनकी बेटी ज्योति व भतीजी आकांक्षा उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रक ज्योति को कुचलकर आगे बढ़ गया। हादसे में रमाकांत भी घायल हुए, वहीं उनकी भतीजी को मामूली चोट आना बताया जा रहा है। पुलिस ने मौक से ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Truck crushes father and daughter on highway, driver leaves truck after death
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HI41sV

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई