सैनी से निकाह मंजूर नहीं!... भाई ने घोंटा सगी बहन का गला, पिता बोले- 'कोई अफसोस नहीं, इज्जत बच गई'
संभल के मतावली पट्टी गांव में 'झूठी शान' की खातिर एक भाई ने अपनी ही सगी बहन रूपजहां का गला घोंटकर कत्ल कर दिया. मृतका का कुसूर बस इतना था कि वह गांव के ही शिवम सैनी से प्रेम करती थी और धर्म की दीवारें तोड़कर उससे निकाह करना चाहती थी. पुलिस हिरासत में पिता नौशे आलम का कलेजा दहला देने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उसने बिना किसी अफसोस के कहा, 'बेटी हिंदू से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसे मारना सही है.' पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस लव-क्राइम स्टोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
from क्राइम News in Hindi, क्राइम Latest News, क्राइम News https://ift.tt/tXbHjgS
from क्राइम News in Hindi, क्राइम Latest News, क्राइम News https://ift.tt/tXbHjgS
Comments
Post a Comment