छोटे भाई ने मामूली बात पर कुल्हाड़ी से वार कर की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बबलू धीवर अपने चाचा के साथ किसी बात को लेकर बकझक (बहस) कर रहा था. इस दौरान उसका बड़ा भाई कृष्णा धीवर वहां पहुंचा और उसे चाचा से लड़ाई नहीं करने को कहा. बबलू धीवर को यह बात नागवार गुजरी और उसने घर से कुल्हाड़ी निकाल कर बड़े भाई के सिर व गर्दन पर कई वार किया. इस हमले में कृष्णा धीवर बुरी तरह घायल हो गया. परिजन तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/KUJYSVH

Comments