गिरे पैसे उठाना चोरी नहीं, पढ़ें- 25 लाख रुपये से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने पुलिस एक्शन पर क्यों उठाए सवाल?

एक व्यापारी का 25 लाख रुपयों से भरा बैग सड़क पर गिर गया. बैग को एक बाइक सवार अज्ञात पुरुष-महिला ने उठा लिया. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस उक्त बाइक सवारों तक पहुंची. जांच में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं. उनके पास से 25 लाख रुपयों से भरा बैग बरामद किया गया और चोरी के जुर्म में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. पुलिस ने पति-पत्नी को जब न्यायालय ले गई तो कोर्ट ने पुलिस के एक्शन पर ही सवाल उठा दिए. कोर्ट ने पुलिस से कहा कि आपकी कार्रवाई गलत है.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/L4Oi7nA

Comments