दो किलो मक्का के लिए चचेरे भाई ने की थी बालक की हत्या - सिंदुरी भर्री हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

डिजिटल डेस्क शहडोल । सोहागपुर थानांतर्गत ग्राम सिंदुरी भर्री में शनिवार को हुई 11 वर्षीय बालक अमर बैगा की अंधी हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया है। हत्या का आरोपी मृतक का नाबालिग चचेरा भाई ही निकला। जिसने महज दो किलो मक्के के लिए मासूम बालक को कुल्हाड़ी से मारकर मौत की नींद सुला दिया। घर के अंदर शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 302 का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु की तो सारी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने कुल्हाड़ी, धान बरामद कर लिया है। अंधी हत्या का खुलासा करने में एसपी के मार्गदर्शन, एएसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी सुदीप सोनी के नेतृत्व में एसआई उमाशंकर चतुर्वेदी, ऋषिराज रजक, एएसआई रजनीश तिवारी, रामप्रसाद, सुरेश, उदय, अमर, अजीत, गजराज एवं कृष्ण कुमार व चन्द्रमणी की भूमिका रही। टीम को एसपी द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।
मक्का के बदले ले गया धान 
 घटना स्थल के आस-पास के लोगो से पुलिस ने बारीकी से पूंछताछ की। पता चला कि मृतक अमर बैगा पिता घोघई पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा सेम बैगा के घर से उनकी जानकारी के बिना 2 किलो मक्का उठाकर अपने घर ले आया था। अमर के चाचा के लड़के को जानकारी हुई तो वह अमर के घर पहुंचकर पूछा की सूने घर से मक्का क्यों उठा लाए हो? इसी बात पर दोनो में विवाद हो गया। जिस पर अमर घर से कुल्हाड़ी निकालकर 17 वर्षीय चाचा के लड़के को मारने दौड़ा। उसने कुल्हाड़ी छुड़ाकर अमर के गले में दो-तीन वार कर दिया, जिससे वह गिर गया व उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी किशोर मक्का के बदले 1 बोरी धान उठा ले गया। 
बेटे के लिए कपड़े लेने आया था- अपने इकलौते बेटे अमर को खोने के बाद पिता घोगई बैगा सदमे हैं। अमर की मां की मौत उस समय हुई जब वह दो महीने का था। पिता उसे पाल रहा था। मजदूरी करने जाता तो शाम होने के पहले लौट आता था। घटना वाले दिन शनिवार को वह बेटे के लिए कपड़े और मिठाई लेने बाजार गया था। लौट के देखा तो उसकी दुनिया ही उजड़ चुकी थी। 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cousin murdered child for two kilos of maize - police disclose Sindhuri Bhari murder case
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nWey3o

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई