थाने में एसआई व आरक्षक के बीच हाथापाई - विजय नगर थाने में हंगामा, सीएसपी ने शांत कराया मामला 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । साल के अंत में लंबित मामलों को निपटाने के लिए थाने में चल रही कवायद को लेकर विजय नगर थाने में एसआई व आरक्षक के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और नौबत हाथापाई तक पहुँच गयी। जानकारों के अनुसार काफी देर चले हंगामे के दौरान दोनों के बीच झूमा-झपटी व मारपीट भी हुई। उधर घटना की जानकारी लगने पर सीएसपी रोहित काशवानी थाने पहुँचे और दोनों को लताड़ लगाते हुए मामला शांत कराया। उधर इस पूरे घटना क्रम की जाँच शुरू कर दी गयी है। 
सूत्रों के अनुसार रविवार को विजय नगर थाने में पदस्थ एसआई कटारे थाने पहुँचे और कम्प्यूटर पर सीसीटीएनएस पर थाने का काम कर रहे आरक्षक सत्यप्रकाश से अपने केस संंबंधित कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा, इस पर आरक्षक ने जवाब दिया कि वह अभी दूसरा काम कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने पर एसआई ने आरक्षक को तमाचा जड़ दिया। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और फिर देखते ही देखते दोनों आपस में उलझ गए। दोनों के बीच मारपीट होती देख थाने के स्टाफ ने उन्हें अलग कराया। घटना की जानकारी लगने पर सीएसपी रोहित काशवानी विजय नगर थाने पहुँचे और दोनों को फटकार लगाते हुए मामला शांत कराया। वहीं उनके द्वारा जाँच करते हुए दोनोंं के बयान दर्ज किए गए। वहीं घटना के दौरान मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैं। 
एसआई व आरक्षक के बीच विवाद 
 विजय नगर थाने में एसआई और आरक्षक के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद, झूमा-झपटी हुई थी, इसकी जाँच की जा रही है। इस मामले में घटना के दौरान मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों के बयान दर्ज कर जाँच प्रतिवेदन एसपी को सौंपा जाएगा। 
रोहित काशवानी  सीएसपी गढ़ा  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Scramble between SI and constable in police station - Uproar in Vijay Nagar police station, CSP pacified
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2L0PdXo

Comments

Popular Posts

Batla House Encounter में पुलिस टीम ने क्यों नहीं पहनी थी बुलेटप्रूफ जैकेट?

कोरोना के कहर के बीच 2020 में ओडिशा में रोजाना 8 का बलात्कार और 4 की हत्या

नर्मदा से निकालकर स्टॉक की गई अवैध रेत जब्त - राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने घाना में की कार्रवाई